21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधानसभा की हार को भूल, 2024 के लोकसभा चुनाव जीतने पर ध्यान देगी कांग्रेस: वासनिक

-प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार पहुंचे अहमदाबाद, गर्मजोशी से स्वागत-लोकसभा चुनाव में आप के साथ गठबंधन पर बोले, प्रदेश के नेताओं, विधायकों से चर्चा कर लेंगे निर्णय-राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के संकल्प से गुजरात में करेंगे काम, लोगों को जोड़ेंगे, उनके दिल जीतेंगे

2 min read
Google source verification
विधानसभा की हार को भूल, 2024 के लोकसभा चुनाव जीतने पर ध्यान देगी कांग्रेस: वासनिक

विधानसभा की हार को भूल, 2024 के लोकसभा चुनाव जीतने पर ध्यान देगी कांग्रेस: वासनिक

अहमदाबाद. गुजरात प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी बनने के बाद पहली बार रविवार को अहमदाबाद पहुंचे मुकुल वासनिक ने कहा कि यह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (बापू) और सरदार वल्लभ भाई पटेल की धरती है। उनके दिखाए रास्ते और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की ओर से की गई भारत जोड़ो यात्रा के संकल्प से गुजरात के लोगों को जोडऩे का काम किया जाएगा। यहां के लोगों के दिल को जीतेंगे। उनके दिल में विश्वास पैदा करेंगे।

उन्होंने 27 सालों से कांग्रेस के गुजरात में सत्ता से बाहर होने और बीते चुनाव में करारी हार मिलने पर कहा कि हर चुनाव नया होता है। उसकी परिस्थिति नई होती है। उसकी दिशा नई होती है। कल क्या हुआ उसको भूल कर पार्टी आगामी वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव जीतने पर ध्यान देगी। उसके लिए संगठन और नेता व कार्यकर्ताओं को क्या करना चाहिए। किसे क्या जिम्मेदारी दी जाए उस पर ध्यान दिया जाएगा।वासनिक ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन कर लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि उन्हें अभी ुगुजरात की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे यहां आए ही हैं। इस संबंध में गुजरात के स्थानीय अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, विधायकों व अन्य नेताओं के साथ चर्चा के बाद फैसला लेंगे।

ज्ञात हो कि गुजरात विधानसभा 2022 के चुनाव में 182 सीटों में से कांग्रेस को सिर्फ 17 सीटों पर ही जीत मिली है। यह कांग्रेस की अब तक की सबसे करारी हार है। इतना ही नहीं बीते दो लोकसभा चुनाव से राज्य की सभी 26 सीटों पर भी भाजपा की ही जीत हो रही है। ऐसे में लोकसभा चुनाव में पार्टी को सीटें जिताना वासनिक के लिए चुनौती भरा काम होगा।गुजरात प्रदेश कांग्रेस कारोबारी की बैठक, कई प्रस्ताव पारित

नए प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक की उपस्थिति में रविवार को गुजरात प्रदेश कांग्रेस की कारोबारी की पहली बैैठक हुई। पार्टी की ओर से बैठक में सात प्रस्ताव पारित किए गए। जिसमें हाल ही में चंद्रयान-3 की सफलता पर वैज्ञानिकों को बधाई दी गई। प्रदेश में किसानों को समस्याओं से मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया गया। राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं महिला सुरक्षा, शिक्षा और युवाओं को रोजगार के मुद्दे पर भी प्रस्ताव पारित किए गए। दलित और आदिवासी समाज पर अत्याचार जैसे मुद्दों को लेकर पारित प्रस्तावों को कार्यकारिणी में सभी सदस्यों ने मंजूरी दी। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल समेत राज्य के विविध जिलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।