
Ahmedabad: 'Namaste Trump' के लिए बनी डोनाल्ड ट्रंप नागरिक अभिवादन समिति, महापौर बीजल पटेल अध्यक्ष,Ahmedabad: 'Namaste Trump' के लिए बनी डोनाल्ड ट्रंप नागरिक अभिवादन समिति, महापौर बीजल पटेल अध्यक्ष
अहमदाबाद. आगामी 24 फरवरी को विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम-मोटेरा स्टेडियम-में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सम्मान में आयोजित होने वाले 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम के लिए डोनाल्ड ट्रंप नागरिक अभिवादन समिति गठित की गई है। समिति ही इस कार्यक्रम की आयोजक है। यह समिति ही यह तय करेगी कि इस कार्यक्रम में किन-किन विशिष्ट अतिथियों को निमंत्रण दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अहमदाबाद की महापौर बीजल पटेल की अध्यक्षता में डोनाल्ड ट्रंप नागरिक अभिवादन समिति बनाई गई है। रूपाणी के मुताबिक महापौर की अध्यक्षता में गठित दो सांसद भी हैं। इसके अलावा कुछ पद्म श्री व्यक्ति और कुछ अग्रणी भी शामिल हैं। यह समिति स्वागत को लेकर तैयारी करेगी। महापौर बीजल पटेल के ऑफिस ऑफ बीजल पटेल के ट्वीटर हैंडल से यह कहा गया कि उनकी अध्यक्षता में समिति गठित की गई है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया था कि इस कार्यक्रम का आयोजक डोनाल्ड ट्रंप नागरिक अभिवादन समिति गठित की गई है। गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (जीसीए) के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि उन्हें समिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
Published on:
21 Feb 2020 11:19 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
