
Ahmedabad News : गोंडल के बंद मकान में तेंदुआ घुसा, फायरकर्मी पर हमला कर घायल किया
राजकोट. जिले के गोंडल स्थित भगवतपरा शाला नंबर 5 के समीप स्थित बंद मकान में शनिवार को तेंदुआ घुस गया। भयभीत लोग उसे देखने के लिए छत पर चढ़ गए। वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर तेंदुए को पकडऩे की कोशिश शुरू की। इस दौरान एक फायरकर्मी पर तेंदुए ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को राजकोट सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया।
भगवतपुरा क्षेत्र में स्थित घर में तेंदुआ घुसने की खबर से लोगों की भीड़ उमड़ गई। घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान मनपा के फायकर्मी भी वहां तेंदुए को पिंजरे में पकडऩे की कोशिश में जुटे थे। तभी मनपा के फायरकर्मी दीपक वेगडा पर तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वन विभाग देर तक तेंदुए को पकडऩे की कोशिश में जुटी रही। विभाग इसे पकड़कर वापस वन क्षेत्र में छोड़ेगा।
Published on:
05 Dec 2020 11:34 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
