20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोड सेफ्टी के लिए शहर के 7 जोन के 90 मार्गों पर लगेंगी रैलिंग और ग्रिल

महानगरपालिका (मनपा) ने शहर में सड़क सुरक्षा (रोड सेफ्टी) और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक व्यापक अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत सात जोन में कुल 90 मार्गों पर सुरक्षा रैलिंग, ग्रिल और प्रोटेक्टिव बैरियर्स लगाए जाएंगे।

2 min read
Google source verification
Ahmedabad AMC

अहमदाबाद में रोड के सहारे लगाई गईं ग्रिल।

अहमदाबाद. महानगरपालिका (मनपा) ने शहर में सड़क सुरक्षा (रोड सेफ्टी) और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक व्यापक अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत सात जोन में कुल 90 मार्गों पर सुरक्षा रैलिंग, ग्रिल और प्रोटेक्टिव बैरियर्स लगाए जाएंगे। इसका उद्देश्य पैदल यात्रियों की सुरक्षा के अलावा फुटपाथ पर वाहनों का अतिक्रमण रोकना और ट्रैफिक व्यवस्था को अधिक सुचारु बनाना है। वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों और दिव्यांगजनों की सुरक्षा को बल बल मिलेगा।

अहमदाबाद महानगरपालिका की मनपा की नॉन-मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर नीति के अंतर्गत यह कार्य किया जा रहा है। इसमें प्रमुख जंक्शनों का पुनर्विकास, रेज़्ड फुटपाथ, बोलार्ड, ट्रैफिक आइलैंड और सुरक्षा रैलिंग जैसी सुविधाओं को शामिल किया गया है। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों और दिव्यांगजनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। इससे न सिर्फ वाहन चालकों बल्कि पैदल चलने वाले यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।

पश्चिम जोन में सबसे ज्यादा 35 रैलिंग

पश्चिम ज़ोन में सबसे अधिक 35 मार्गों पर रैलिंग लगाई जाएंगी। दक्षिण-पश्चिम ज़ोन में 10 मार्ग, दक्षिण ज़ोन में 13 मार्ग, उत्तर-पश्चिम ज़ोन में 7 मार्ग, उत्तर ज़ोन में 12 मार्ग, मध्य ज़ोन में 5 मार्ग और पूर्व ज़ोन में 8 मार्ग शामिल हैं। अब तक जोधपुर वार्ड में रिद्धि टावर के पास 100 मीटर और लोटस स्कूल के पास 50 मीटर लंबाई की रैलिंग का काम पूरा हो चुका है।

इन मार्गों पर लगेंगी

इसके अलावा मकरबा, एस पी रिंग रोड, सी जी रोड, आश्रम रोड, आइआइएम, हेल्मेट रोड, कॉमर्स छह रास्ता से सीएन सर्कल तक, स्टेडियम पांच रास्ता से सरदार बाग तक, साबरमती स्टेशन से चांदखेडा सर्कल तक और मणिनगर, रखियाल जैसे कई क्षेत्रों में भी रैलिंग और ग्रिल लगाई जाएंगी। शहर में इस व्यवस्था से ट्रैफिक की स्थिति में सुधार होगा। शहर में कई जगहों पर इस तरह की रैलिंग और ग्रिल लगाई जाएंगी। शहर के सभी जोन इस व्यवस्था से सुसज्ज होंगे। इसका लाभ शहरवासियों को मिलेगा।