20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्मी के बावजूद राज्य में जलाशयों की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर, पिछले साल से 1882 एमसीएम ज्यादा पानी

भीषण गर्मी के बावजूद गुजरात में इस बार जलाशयों की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर है। राहत भरी खबर यह है कि राज्य के बांधों में पिछले वर्ष की तुलना में 1882 मिलियन क्यूबिक मीटर (एमसीएम) अधिक पानी ज्यादा है। पिछले वर्ष 20 मई को जहां बांधों में कुल 12235 एमसीएम पानी था, वहीं इस वर्ष 20 मई को यह 14117 एमसीएम है।

2 min read
Google source verification
More Water in Gujarat’s Dams Compared to Last Year

अहमदाबाद में भीषण गर्मी के बीच प्यास बुझाता व्यक्ति।

भीषण गर्मी के बावजूद गुजरात में इस बार जलाशयों की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर है। राहत भरी खबर यह है कि राज्य के बांधों में पिछले वर्ष की तुलना में 1882 मिलियन क्यूबिक मीटर (एमसीएम) अधिक पानी ज्यादा है। पिछले वर्ष 20 मई को जहां बांधों में कुल 12235 एमसीएम पानी था, वहीं इस वर्ष 20 मई को यह 14117 एमसीएम है। गुजरात में इस बार गर्मी के बावजूद जलाशयों की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर है। सरदार सरोवर समेत बड़े बांधों में पर्याप्त पानी होने से न केवल पेयजल आपूर्ति बल्कि सिंचाई और औद्योगिक उपयोग के लिए भी राहत बनी रहेगी।

राज्य के प्रमुख 207 बांधों में से सौराष्ट्र का एक बांध पूरी तरह भरा हुआ है। इन बांधों में औसतन 55.89 प्रतिशत जल संग्रह हो गया है। यह स्थिति बताती है कि गर्मी के बावजूद जलस्तर बेहतर है और आने वाले दिनों में नागरिकों को इस वर्ष पानी की कमी नहीं आएगी।

सबसे अधिक पानी दक्षिण गुजरात मेंसबसे अधिक पानी

दक्षिण गुजरात के बांधों में है। यहां 13 बांध हैं जिनकी कुल क्षमता 8603 एमसीएम है और वर्तमान में 4095 एमसीएम पानी उपलब्ध है। मध्य गुजरात में 17 बांध हैं, जिनकी क्षमता 2347 एमसीएम है और इनमें 1327 एमसीएम पानी है। उत्तर गुजरात के 15 बांधों में 1932 एमसीएम क्षमता के मुकाबले 888 एमसीएम पानी है। सौराष्ट्र में 141 बांध हैं, जिनकी क्षमता 2588 एमसीएम है और इनमें 970 एमसीएम पानी है। कच्छ के 20 बांधों में 325 एमसीएम क्षमता के मुकाबले 109 एमसीएम पानी है।

सरदार सरोवर नर्मदा बांध में 71 फीसदी पानी

राज्य का सबसे बड़ा बांध सरदार सरोवर इस समय 71 प्रतिशत क्षमता तक भरा हुआ है। इसकी कुल क्षमता 9460 एमसीएम है और वर्तमान में 6725 एमसीएम पानी उपलब्ध है। जलस्तर 129.14 मीटर पर है और औसत इनफ्लो 11,444 क्यूसेक दर्ज किया गया है।

अहमदाबाद में सबसे अधिक गर्मी

अहमदाबाद . शहर लगातार तीसरे दिन बुधवार को राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। बुधवार को यहां अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है। गुजरात के किसी भी अन्य शहर में इससे ज्यादा तापमान दर्ज नहीं हुआ। सुबह से ही गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसा दिया और दोपहर होते-होते ऐसा महसूस हुआ मानों आकाश से अंगारे बरस रहे हों। इसके चलते मनुष्य ही नहीं पशु-पक्षी भी व्याकुल नजर आए।शहर में बुधवार को दोपहर में गर्मी का आलम यह रहा है कि कई सड़के सुनसान नजर आईं। गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को खूब परेशान किया। बाजारों पर भी गर्मी का असर देखने को मिला। राज्य के अन्य कई शहरों में भी गर्मी की कुछ यही स्थिति देखने को मिली। हालांकि आगामी दिनों में कुछ गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना जताई गई है।