
फाइल फोटो।
वडोदरा. अहमदाबाद. गोधरा. राजकोट. जामनगर. पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल में वडोदरा स्टेशन पर यार्ड में यार्ड रीमॉडलिंग के साथ इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली के कमीशनिंग कार्य नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण गुरुवार से ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा।
वडोदरा मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी अनुभव सक्सेना के अनुसार इस कार्य के कारण गुरुवार 21 मई से 20 जून तक कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इनमें 20 जून तक वडोदरा-दाहोद मेमू ट्रेन नं. 69233, ट्रेन नं. 69117, ट्रेन नं. 69119, वडोदरा-गोधरा मेमू ट्रेन नं. 69121 छायापुरी स्टेशन से चलेगी तथा वडोदरा-छायापुरी के बीच निरस्त रहेगी।
20 जून तक वडोदरा-वटवा मेमू ट्रेन नं. 69101, ट्रेन नं. 69115, ट्रेन नं. 69113 ट्रेन नं. 69107 बाजवा स्टेशन से चलेगी तथा वडोदरा-बाजवा के बीच निरस्त रहेगी। 20 जून तक गोधरा-वडोदरा मेमू ट्रेन नं. 69122, ट्रेन नं. 69118, दाहोद-वडोदरा मेमू ट्रेन नं. 69120, ट्रेन नं. 69234 छायापुरी स्टेशन तक चलेगी तथा छायापुरी-वडोदरा के बीच निरस्त रहेगी।
20 जून तक वटवा-वडोदरा मेमू ट्रेन नं. 69114, ट्रेन नं. 69108, ट्रेन नं. 69102 बाजवा स्टेशन तक चलेगी तथा बाजवा-वडोदरा के बीच निरस्त रहेगी। 20 जून तक वडोदरा-वटवा पैसेंजर ट्रेन नं. 59549 प्रतापनगर स्टेशन से सुबह 5:40 बजे चलेगी तथा वडोदरा स्टेशन पर सुबह 6:25/6:30 तक 5 मिनट का ठहरेगी।
20 जून तक वडोदरा-जामनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन नं. 22959 बाजवा स्टेशन से चलेगी तथा वडोदरा-बाजवा के बीच निरस्त रहेगी। 20 जून तक जामनगर-वडोदरा एक्सप्रेस ट्रेन नं. 22960 बाजवा स्टेशन तक चलेगी तथा बाजवा-वडोदरा के बीच निरस्त रहेगी।
30 मई तक अहमदाबाद-वडोदरा इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन नं. 19036 बाजवा स्टेशन तक चलेगी तथा बाजवा-वडोदरा के बीच निरस्त रहेगी। 30 मई तक वडोदरा-अहमदाबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन नं. 19035 बाजवा स्टेशन से चलेेगी तथा वडोदरा-बाजवा के बीच निरस्त रहेगी।
30 मई तक वडोदरा-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन नं. 19819 छायापुरी से चलेगी तथा वडोदरा-छायापुरी के बीच निरस्त रहेगी। 29 मई तक कोटा-वडोदरा एक्सप्रेस ट्रेन नं. 19820 छायापुरी रेलवे स्टेशन तक चलेगी तथा छायापुरी-वडोदरा स्टेशन के बीच निरस्त रहेगी।
अहमदाबाद. रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग एवं सुविधा के लिए साबरमती-जोधपुर-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस का 23 मई से जैसलमेर तक विस्तार करने का निर्णय लिया गया है।
जानकारी के अनुसार साबरमती-जैसलमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन नं. 20486 साबरमती से सुबह 7 बजे प्रस्थान कर बिना किसी परिवर्तन के जोधपुर पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन ओसियां स्टेशन पर अपराह्न 3.59 बजे आगमन एवं शाम 4.02 बजे प्रस्थान, फलोदी जंक्शन पर शाम 5.28 बजे आगमन एवं 5.33 बजे प्रस्थान तथा रामदेवरा स्टेशन पर शाम 6.25 बजे आगमन एवं 6.28 बजे प्रस्थान कर रात 8.30 बजे जैसलमेर पहुंचेगी।
इसी प्रकार, जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन नं. 20485 जैसलमेर से सुबह 6.30 बजे प्रस्थान करेगी तथा रामदेवरा स्टेशन पर सुबह 7.50 बजे आगमन एवं 7.53 बजे प्रस्थान, फलोदी जंक्शन पर सुबह 9.10 बजे आगमन एवं 9.15 बजे प्रस्थान तथा ओसियां स्टेशन पर सुबह 10.02 बजे आगमन एवं 10.05 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन का साबरमती और जोधपुर के बीच आगमन-प्रस्थान समय यथावत रहेगा।
Published on:
20 May 2026 10:26 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
