
file photo
ahmedabad: अपनों को खोने का दुख किसी भी परिवार के लिए सबसे कठिन समय होता है। ऐसे संवेदनशील क्षणों में आर्थिक बोझ कम करने की दिशा में अहमदाबाद महानगरपालिका (मनपा) ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। गुरुवार को हुई स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में शहर के सभी 48 वार्डों में शववाहिनी सेवा को चौबीसों घंटे पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराने का फैसला किया गया। शहर में इस पहल को जनहित और संवेदनशील प्रशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे गरीब वर्ग को आर्थिक रूप से लाभ होगा।
अब अस्पताल से घर अथवा घर से श्मशान घाट तक पार्थिव शरीर ले जाने के लिए नागरिकों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।अब तक महानगरपालिका के फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज विभाग की ओर से यह सुविधा उपलब्ध तो कराई जाती थी, लेकिन इसके लिए निर्धारित शुल्क लिया जाता था। हालांकि यह राशि बहुत अधिक नहीं थी, फिर भी शोक की घड़ी में परिवारों के लिए यह एक अतिरिक्त औपचारिकता और आर्थिक बोझ बन जाती थी। इसी पहलू को ध्यान में रखते हुए मनपा ने शुल्क समाप्त कर सेवा को पूरी तरह नि:शुल्क करने का निर्णय लिया है।
बैठक में मंजूर प्रस्ताव के अनुसार मनपा के सभी वार्डों में रहने वाले नागरिक अब इस सुविधा का लाभ बिना किसी शुल्क के उठा सकेंगे। शववाहिनी पहले की तरह 24 घंटे उपलब्ध रहेगी, लेकिन अब इसके लिए किसी तरह का भुगतान नहीं करना होगा। इससे जरूरतमंद परिवारों को कठिन समय में तत्काल राहत मिलेगी और उन्हें वाहन की व्यवस्था अथवा भुगतान की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।
मनपा का मानना है कि प्रशासन की जिम्मेदारी केवल नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन के सबसे संवेदनशील और कठिन पलों में भी नागरिकों के साथ खड़ा रहना उसकी सामाजिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के तहत यह निर्णय लिया गया है। शहर में इस पहल को जनहित और संवेदनशील प्रशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विशेषज्ञों का भी मानना है कि ऐसी सेवाओं का उद्देश्य राजस्व अर्जित करना नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में नागरिकों को सम्मानजनक और त्वरित सहायता उपलब्ध कराना होना चाहिए। गौरतलब है कि अब तक इस कार्य के लिए कुछ मनपा की ओर से कुछ शुल्क
Updated on:
13 Aug 2026 10:16 pm
Published on:
13 Aug 2026 10:16 pm
