13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात में सावन माह के पहले दिन शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

प्रभास पाटण. मेहसाणा. जामनगर. राजकोट. वडोदरा. आणंद. गुजरात में सावन माह के पहले दिन गुरुवार को शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। ज्योतिर्लिंग सोमनाथ, नागेश्वर महादेव सहित शिव मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगीं।
2 min read
Google source verification
Devotees flock to Shiva temples across Gujarat on the first day of the month of Shravan

सोमनाथ महादेव

ज्योतिर्लिंग सोमनाथ, नागेश्वर महादेव सहित शिव मंदिर में दर्शन के लिए लगीं लंबी कतारें

प्रभास पाटण. मेहसाणा. जामनगर. राजकोट. वडोदरा. आणंद. गुजरात में सावन माह के पहले दिन गुरुवार को शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। ज्योतिर्लिंग सोमनाथ, नागेश्वर महादेव सहित शिव मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगीं।

सोमनाथ में 51 कुंडी महामृत्युंजय महायज्ञ का शुभारंभ

प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव के सान्निध्य में ‘श्री सोमनाथ श्रावण महोत्सव 2026’ का भक्तिमय शुभारंभ हुआ मंदिर परिसर में शिवभक्तों के कल्याण और विश्व कल्याण की कामना के साथ 30 दिवसीय 51 कुंडी महामृत्युंजय महायज्ञ का शास्त्रोक्त विधि-विधान से शुभारंभ किया गया। महायज्ञ का शुभारंभ श्री सोमनाथ ट्रस्ट के ट्रस्टी पी.के. लहेरी, जे.डी. परमार, सचिव योगेंद्र देसाई तथा महाप्रबंधक विजय सिंह चावड़ा ने किया। श्रावण मास के प्रथम दिन ही महामृत्युंजय यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक वातावरण के बीच आहुति दी। बारिश के बीच श्रद्धालु दर्शन के लिए लंबी कतारों में लगे और शिव मंदिर ‘हर हर भोले’ की आवाज से गूंज उठा। प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव का पीले पुष्पों से श्रृंगार किया गया। पुजारियों द्वारा 200 किलो से अधिक पीले पुष्पों से यह श्रृंगार किया गया।

नागेश्वर ज्योतिर्लिंग धाम में भक्तिमय माहौल

देवभूमि द्वारका जिले में नागेश्वर ज्योतिर्लिंग धाम में भक्तिमय माहौल बना। देशभर से भक्त नागेश्वर के दर्शन और पूजा के लिए पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर ‘हर हर महादेव’ और ‘बम बम भोले’ के नाद से गूंज उठा।

वडनगर में निकाली डमरू यात्रा, उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी हुए शामिल

एतिहासिक नगरी वडनगर में गुरुवार को सुबह भक्ति, शक्ति और संस्कृति का अनोखा त्रिवेणी संगम देखने को मिला। गुजरात सरकार द्वारा आयोजित 'वडनगर श्रावणोत्सव' का ऐतिहासिक शर्मिष्ठा तालाब के किनारे से शुभारंभ किया गया। उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने इस महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने महोत्सव के मुख्य आकर्षण समान भव्य 'डमरू यात्रा' का स्वयं डमरू बजाकर प्रस्थान कराया और डमरू बजाते हुए यात्रा में भाग लिया। डमरू यात्रा में कुल 108 विशेषज्ञ कलाकारों द्वारा एक साथ डमरू वादन किया गया। संघवी ने वडनगर के हाटकेश्वर महादेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं शिव किट का वितरण किया। उन्होंने 'वडनगर हेरिटेज ऑटो रिक्शा' सेवा का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं हेरिटेज ऑटो रिक्शा में सवारी की।

मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़

जूनागढ़ में गिरनार की तलहटी में ऐतिहासिक और स्वयंभू भवनाथ महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्त महादेव के दर्शन और पूजा करने पहुंचे। जामनगर में छोटे-बड़े शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। भावनगर शहर और जिले के छोटे-बड़े शिव मंदिरों में 'हर हर महादेव' और 'जय भोलेनाथ' के जयकारों से पूरा माहौल शिवमय हो गया। वडोदरा के हरणी िस्थत मोटनाथ महादेव सहित शिवालयों में भक्त उमड़े।

राजकोट के शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

राजकोट में आजी नदी के किनारे स्थित श्री रामनाथ महादेव मंदिर, जागनाथ महादेव मंदिर, धारेश्वर महादेव, महाकालेश्वर मंदिर, कालेश्वर महादेव, कमलेश्वर महादेव मंदिर, काशी विश्वनाथ महादेव और पंचनाथ महादेव सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थित शिव मंदिरों में श्रद्धालु अभिषेक, पूजा-अर्चना और शिव स्तुति सहित धार्मिक गतिविधियों में शामिल हुए।

शिवमय हुआ आणंद

आणंद शहर सहित पूरे जिले के सभी शिवालयों में शिवभक्ति का शंखनाद गूंज उठा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना में लीन हो गए। जिले के विभिन्न शिवालयों में “हर हर महादेव” और “जय जय महादेव” के गगनभेदी जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।