29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद के सताधार फोरलेन फ्लाईओवरब्रिज का लोकार्पण

-मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण -नारणपुरा से गुजरात साइंस सिटी की ओर जाने वाले वाहन चालकों को होगी आसानी, 90 करोड़ की लागत से हुआ है तैयार

less than 1 minute read
Google source verification
Sattadhar Fly Overbridge

अहमदाबाद के सताधार फ्लाईओवर ब्रिज का मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रविवार को लोकार्पण किया।

Ahmedabad. गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव की घोषणा से पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रविवार को अहमदाबाद के घाटलोडिया क्षेत्र में स्थित सताधार जंक्शन पर नवनिर्मित फोरलेन फ्लाईओवर ब्रिज का लोकार्पण किया।

नारणपुरा से सोला साइंस सिटी की ओर जाने वाले मार्ग पर सताधार चार रास्ते पर अहमदाबाद महानगर पालिका की ओर से 90 करोड़ रुपए के खर्च से इस फोरलेन फ्लाईओवर ब्रिज को बनाया गया है। 936 मीटर लंबाई और 16.60 मीटर चौड़ाई वाला यह फ्लाईओवर ब्रिज बनने से ट्रैफिक की समस्या में काफी बड़ी राहत मिलेगी।

खुद सीएम ने ही दिया था सुझाव

उल्लेखनीय है कि खुद मुख्यमंत्री की ओर से ही सताधार जंक्शन पर फ्लाईओवर बनाने का सुझाव दिया गया था। उन्होंने इस ओवरब्रिज के लिए ‘स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना’ अंतर्गत अनुदान आवंटित किया गया था।