29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजकोट में जल्द ही इंटरनेशनल फ्लाइट और एयर कार्गो टर्मिनल शुरू होंगे

राजकोट एयरपोर्ट पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ शुरू, यात्रियों को मात्र 10 रुपए में चाय और ₹20 में समोसा-कचौरी मिलेगी

less than 1 minute read
Google source verification
Rajkot

राजकोट से देश के 57 एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं का लोकार्पण करते केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू। साथ हैं सांसद।

Ahmedabad. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किन्नजरापु ने रविवार को देशभर के 57 एयरपोर्ट पर अत्याधुनिक जनसुविधाओं का डिजिटल लोकार्पण किया। उन्होंने राजकोट एयरपोर्ट के साथ देश में 11 एयरपोर्ट पर उड़ान यात्री कैफे, 8 एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा (पेपरलेस एंट्री सिस्टम), 50 पर फ्री वाई-फाई जोन, 10 किड्स जोन, 16 फ्लायब्रेरिज (लाइब्रेरी रैक), 11 अवसर आउटलेट्स और 8 इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया।

राजकोट एयरपोर्ट पर उड़ान यात्री कैफे शुरू होने से यात्रियों को 10 रुपए में चाय और 20 रुपए में कॉफी मिलेगी। समोसा, कचौरी भी मिलेगी। इस दौरान मंत्री नायडू ने कहा कि राजकोट में जल्द ही इंटरनेशनल फ्लाइट और एयर कार्गो टर्मिनल शुरू होंगे।

अहमदाबाद विमान दुर्घटना की जांच रिपोर्ट जल्द

मंत्री नायडू ने कहा कि अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एयर इंडिया का 787 ड्रीम लाइनर विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले की जांच रिपोर्ट जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी। ज्ञात हो कि इस विमान दुर्घटना में 260 लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि युद्ध के दौरान खाड़ी देशों से 5 लाख लोगों को भारत वापस लाया गया।

इस अवसर पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन विपिन कुमार, नागरिक उड्डयन सचिव समीर कुमार सिन्हा तथा सांसद पुरुषोत्तमभाई रुपाला, रामभाई मोकरीया और केसरीदेवसिंह झाला, एयरपोर्ट डायरेक्टर दिगंत बोरा उपस्थित रहे। देश के अन्य एयरपोर्ट से भी गणमान्य व्यक्ति वर्चुअली शामिल हुए।