
सोला सिविल अस्पताल में एंडोस्कोपी से 14 मरीजों के निशुल्क ऑपरेशन
अहमदाबाद, शहर के सोला सिविल अस्पताल में एक दिन में 14 मरीजों को एंडोस्कॉपी से नि:शुल्क ऑपरेशन किया गया। इन मरीजों के नाक, कान, गले के अंदर के रोगों के उपचार के लिए बिना किसी चीरे के ऑपरेशन किए।
अस्पताल में ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. नीना भालोडिया ने बताया कि
इसके तहत कान के पर्दे में छेद, नाक में गांठ, मसा, पर्दा में टेढ़ापन, नासूर, थाईरॉइड की गांठ तथा दिमाग के आसपास भी सर्जरी की गई। सर्जरी कराने वाले मरीजों की आयु 15 से 65 वर्ष के बीच है।इस अवसर पर एक दिन के सर्जिकल वर्कशॉप के दौरान यह सर्जरी की गई। इसमें गुजरात भर से 160 से अधिक चिकित्सक मौजूद रहे। जटिल ऑपरेशन का सीधा प्रसारण किए जाने से जूनियर चिकित्सकों को इसका लाभ मिला। उन्होंने कहा कि यहां सर्जरी कराने वाले मरीजों की आयु 15 से 65 वर्ष के बीच है।
डॉ. भालोडिया ने बताया कि इस वर्कशॉप के माध्यम से की गईं सर्जरी का निजी अस्पतालों में खर्च 50 हजार से लेकर 1.50 लाख रुपए तक का होता है।
Published on:
04 Oct 2023 10:34 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
