
अहमदाबाद में गर्मी से नहीं मिली राहत, पारा 43.4 डिग्री
अहमदाबाद. शहर में लगातार दूसरे दिन भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री को पार कर गया। भीषण गर्मी के बीच गर्म हवाओं के थपेड़ों ने खूब परेशान किया। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी भी दी है।
अहमदाबाद शहर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री तक पहुंच गया, जो सबसे अधिक है। बुधवार को 43.2 की तुलना में यह अधिक है। दोपहर को कड़ी धूप और गर्मी के कारण लोग परेशान नजर आए। गांधीनगर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया जो गुरुवार की तुलना में आंशिक कम है। इन दो शहरों के अलावा अन्य किसी में अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक नहीं पहुंचा है। हालांकि दिन भर तेज धूलभरी तेज हवाओं का दौर जारी रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक राज्य के विविध भागों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।
प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान
अहमदाबाद 43.4
गांधीनगर 42.0
सुरेंद्रनगर 40.7
राजकोट 40.7
वडोदरा 39.6
सूरत 34.0
इन जगहों पर बारिश की चेतावनी
साबरकांठा, बनासकांठा, बनासकांठा, मेहसाणा, पाटण, वडोदरा, भरुच, आणंद, अमरेली, राजकोट एवं भावनगर में समेत विविध जिलों में बारिश की संभावना है।
Published on:
25 May 2023 10:39 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
