16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंबाजी : पैदल यात्री सेवा संघों के पंजीकरण के लिए शुरू किया जाएगा ऑनलाइन पोर्टल

भादरवी पूर्णिमा का महामेला 23 सितंबर से सेवा संघों के लिए 4 वाहन पास ऑनलाइन उपलब्ध होंगे कलक्टर की अध्यक्षता में पदयात्री सेवा संघाें के प्रतिनिधियों की बैठक

less than 1 minute read
Google source verification
अंबाजी : पैदल यात्री सेवा संघों के पंजीकरण के लिए शुरू किया जाएगा ऑनलाइन पोर्टल

अंबाजी : पैदल यात्री सेवा संघों के पंजीकरण के लिए शुरू किया जाएगा ऑनलाइन पोर्टल

पालनपुर. बनासकांठा जिले की दांता तहसील में अरावली की पहाड़ियों में अखंड आस्था, भक्ति और विश्वास के त्रिवेणी संगम समान शक्तिपीठ अंबाजी में हर वर्ष आयोजित होने वाला भादरवी पूर्णिमा का महामेला इस वर्ष 23 से 29 सितंबर के दौरान आयोजित किया जाएगा।

शक्तिपीठ अंबाजी में श्री अरासुरी अंबाजी माता देवस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष सह बनासकांठा जिला कलक्टर वरुणकुमार बरनवाल की अध्यक्षता में भारदवी पूर्णिमा पदयात्री सेवा संघों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई।बैठक में कलक्टर ने कहा कि दूर-दराज से आने वाले सेवा संघों के पंजीयन के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया जाएगा। इसके अलावा पदयात्री सेवा संघों का पंजीयन, अनुमोदन और मार्गदर्शन निर्देश भी ऑनलाइन दिए जाएंगे।

मेले में आने वाले संघ के सीधे सामान के लिए केवल 1 वाहन को अंबाजी में प्रवेश के लिए पास दिया जाएगा। वहीं पदयात्री सेवा संघ के लिए 4 वाहन पास भी ऑनलाइन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। महामेले में आने वाले पदयात्री संघ अंबाजी मंदिर की वेबसाइट पर पर ऑनलाइन पंजीकरण और पास सहित सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। जिससे अंबाजी में पैदल आने वाले संघों को सुविधा मिलेगी।पुलिस अधीक्षक अक्षयराज मकवाणा, दांता की प्रांत अधिकारी सह मंदिर की प्रशासक सिद्धि वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक डॉ. जिग्नेश गामित, अंबाजी पुलिस निरीक्षक धवल पटेल एवं अन्य अधिकारी तथा सेवा संघ के पदाधिकारी बैठक में मौजूद थे।