5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat News : अमूल ने पशु आहार दाने की बढ़ाई कीमत, महंगाई से पशुपालक परेशान

50 किलो की 990 रुपए की बोरी 1025 रुपए में मिलेगी। इसी तरह 70 किलो की बोरी 1425 रुपए के बजाए 1470 रुपए में मिलेगी।

less than 1 minute read
Google source verification
Gujarat News : अमूल ने पशु आहार दाने की बढ़ाई कीमत, महंगाई से पशुपालक परेशान

Gujarat News : अमूल ने पशु आहार दाने की बढ़ाई कीमत, महंगाई से पशुपालक परेशान

आणंद . अमूल ने पशु दाने की कीमत में प्रति किलो 70 पैसे की बढ़ोतरी की है। इससे 50 किलो की 990 रुपए की बोरी 1025 रुपए में मिलेगी। इसी तरह 70 किलो की बोरी 1425 रुपए के बजाए 1470 रुपए में मिलेगी।
खेड़ा जिले की सहकारी दूध उत्पादक संघ की ओर से यह मूल्य वृद्धि 3 मार्च से लागू कर दी गई है। उत्पादक संघ के सूत्रों के अनुसार पिछले छह महीने के अंतराल में पशु दाने में इस्तेमाल होने वाली वस्तुए मक्का, कपास, भूसी, गुड़ और गेहूं का चोकर आदि महंगी होने से यह कदम उठाना पड़ा। जानकारी के अनुसार दो वर्ष बाद अमूल दाने के भाव में वृद्धि की
गई है। खेड़ा दूध उत्पादक संघ संचालित केटल फीड फैक्ट्री कंजरी और कापडीवाव फैक्ट्री में अमूल दाना का उत्पादन किया जाता है। अमूल ने हाल ही में अभी दूध की खरीदी कीमत बढ़ाई थी। इसके बाद अब दाने के भाव में वृद्धि की गई है। पशुपालकों का कहना है कि अमूल ने एक तरफ उन्हें फायद दिया, लेकिन तुरंत ही दाने की कीमत बढ़ाकर इस लाभ को एक तरह से वापस खींच लिया है।

शैक्षणिक प्रवास में ली वनस्पति शास्त्र संबंधित जानकारी
दाहोद. दाहोद स्थित कॉलेज के सेमेस्टर 6 के वनस्पति शास्त्र विषय के विद्यार्थियों ने दो दिवसीय शैक्षणिक प्रवास किया। विद्यार्थियों ने उनाई, वांसदा, वघई, सापुतारा, तिथल और ऐतिहासिक स्थल दांडी में रुककर प्राकृतिक सुरम्य वातावरण के बीच वनस्पति शास्त्र संबंधित जानकारियां एकत्र की। प्रवास में 12 विद्यार्थी और 5 स्टाफ के सदस्य थे। प्रवास की व्यवस्था दाहोद के निवासी महेंद्र नलवाया की ओर से की गई। प्रभारी ललित सोलंकी थे।