अहमदाबाद

आणंद : अमूल डेयरी ने दूध में प्रति किलो फैट के दाम 30 रुपए बढ़ाए

11 अगस्त की सुबह से होंगे लागू चार महीनों में दूसरी बार वृद्धि पशुपालकों में खुशी

less than 1 minute read
आणंद : अमूल डेयरी ने दूध में प्रति किलो फैट के दाम 30 रुपए बढ़ाए

आणंद. आणंद की अमूल डेयरी ने दूध में प्रति किलो फैट के दाम में 30 रुपए की बढ़ोतरी की है। यह वृद्धि 11 अगस्त की सुबह से लागू होगी। पिछले चार महीनों में अमूल की ओर से दूध की खरीद मूल्य में दूसरी बार वृद्धि की गई है।

अमूल डेयरी के चेयरमैन विपुल पटेल ने मंगलवार का यह घोषणा की। उनके अनुसार अमूल की ओर से दूध में फैट के दाम पहले 820 रुपये प्रति किलो थे, जिनमें 30 रुपये की बढ़ोतरी के साथ अब दूध में प्रति किलो फैट के दाम अब 850 रुपए चुकाए जाएंगे। यह वृदि्ध 11 अगस्त की सुबह से लागू होगी।

आणंद, खेड़ा और महीसागर जिले के 7 लाख पशुपालकों को होगा फायदा

पटेल के अनुसार वर्तमान में दूध की उत्पादन लागत लगातार बढ़ रही है, चारे की कीमतें भी बढ़ी हैं। ऐसे में पशुपालकों को पशुपालन व्यवसाय में उचित मूल्य प्राप्त करने और उन्हें पशुपालन व्यवसाय के साथ जोड़े रखने के लिए प्रति किलो फैट के दाम बढ़ाए हैं।चेयरमैन पटेल ने कहा कि इस बार अमूल दाने के दाम में कोई बढ़ोतरी न करते हुए दूध में प्रति किलो फैट के दाम बढ़ाए हैं। साथ ही अमूल डेयरी की लागत में कटौती करते हुए अतिरिक्त कर्मचारियों की छंटनी की गई है। उनके चेयरमैन बनने से पहले ही दो लाख लीटर दूध पानी वाला आता था, जिसे बंद कर दिया गया और धन की बचत हुई। इसका लाभ पशुपालकों को बचत के माध्यम से दिया गया है।

Published on:
08 Aug 2023 10:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर