अहमदाबाद

Gujrat: पावागढ़ में खुदाई में मिले प्राचीन काल के दर्जनों तोप के गोले

खुदाई में मिले राजघराने काल के तोप के दर्जनों गोले

less than 1 minute read
Feb 19, 2022
Ahmedabad : Pavagadh खुदाई में मिले राजघराने काल के तोप के दर्जनों गोले

दाहोद. पंचमहाल जिले की हालोल तहसील स्थित धार्मिक स्थल पवागढ़ के माची में जिला पंचायत की जमीन पर बने धर्मशाला की इमारत के नीचे खुदाई में राजघराने जमाने के तोप के गोले और लोहे मिले हैं।
इस स्थल पर धर्मशाला को तोड़कर नई इमारत बनाने का काम जारी है। यहां खुदाई के दौरान पौराणिक समय का तोप के गोले का ढेर मिला। पुरानी चीजों को देखकर प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई है। पुरानी चीज मिलने की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। फिलहाल यहां इमारत का काम रोक दिया गया है।

रबी फसलों में कीट लगने से किसान चिंतित
पाटण. उत्तर गुजरात के चाणस्मा क्षेत्र में रबी फसल सरसों, एरेंडा आदि फसलों में कीट उपद्रव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों को खेती विफल जाने का भय सताने लगा है। हाल में एरेंडा पर कीटों का आक्रमण देखने को मिल रहा है। इन कीटों की असर से उपज में कमी होने की आशंका जताई गई है। इस क्षेत्र में सरसो, एरेंडा और राई की बड़ी मात्रा में खेती की गई है।

पांच सौ से अधिक पुस्तकों की प्रदर्शनी

पाटण. पाटण के केन्द्रीय विद्यालय में शुक्रवार को पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें 500 से अधिक ज्ञानवद्र्धक पुस्तकों की प्रदर्शनी की गई। प्राचार्य रामवीर मीणा ने कहा कि पुस्तक प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकों से जोडऩा और रुचि पैदा करना है। प्रर्दशनी की खास बात रही कि इसका आरंभ एक रिक्शा चालक ने किया। प्रदर्शनी मेें सामान्य ज्ञान, राजनीतिक, शैक्षणिक, साहित्यिक पुस्तकें प्रदर्शित की गईं।

Updated on:
19 Feb 2022 08:00 am
Published on:
19 Feb 2022 07:32 am
Also Read
View All

अगली खबर