
Ahmedabad: ऐसा दंपत्ति जिसने अकेलेपन से जूझने वाले 201 बुजुर्गों की करवाई शादी
अहमदाबाद. भारतीय संस्कृति में कन्यादान का अपना अलग ही महत्व है। बेटी की शादी में माता-पिता समेत लोग इस परंपरा को काफी अच्छे से निभाते हैं। दूसरी ओर अहमदाबाद का एक ऐसा दंपत्ति भी है जिसने एक-दो नहीं बल्कि 22 बुजुर्ग महिलाओं की शादी में कन्यादान किया। इसके साथ ही उनकी शादी में भी अहम भूमिका निभाई। इस दंपत्ति- नटु पटेल और उनकी पत्नी शीला पटेल- ने अब तक अकेलेपन से जूझने वाले 201 बुजुर्गों की शादी भी करवाई है।अहमदाबाद के वासणा क्षेत्र में रहने वाले अनुबंध फाउंडेशन के चेयरमैन नटु पटेल यूं तो देश में संभवत: अकेले ऐसे व्यक्ति हैं जो बुजुर्ग महिला-पुरुषों की शादी कराने के कार्य में जुड़े हुए हैं।
75 वर्षीय नटु पटेल अब तक 201 बुजुर्ग लोगों की शादी करा चुके हैं। वे कहते हैं कि इन 201 युगलों में से 22 ऐसे थे जिनका कन्यादान करने वाला कोई नहीं था। वैसे शादी करने वाली कई महिलाओं की आयु नटु भाई से अधिक है।उनके मुताबिक अकेले रहने वाले बुजुर्गों के लिए जीवन साथी ढूंढकऱ उनकी शादी कराने की खुशी उस समय दुगनी हो जाती है जब उनका कन्यादान भी किया। कन्यादान में नटु की पत्नी शीला पटेल भी खुशी खुशी शामिल होती हैं। शादी के बाद जब ये महिलाएं कभी-कभार नटु और उनकी पत्नी से मिलने आते हैं तो ऐसे गले मिलते हैं मानो वे अपने माता-पिता से मिल रहीं हों। नटू ने बताया कि उन्हें बेटी नहीं है जो इन महिलाओं ने पूरी कर दी है।
दुबई की यात्रा में दो दंपत्तियों को मिले जीवन साथी
पिछले दिनों फाउंडेशन की ओर से बुजुर्गों के लिए दुबई यात्रा का आयोजन किया गया। 25 बुजुर्ग पुरुष और 15 बुजुर्ग महिलाएं शामिल थीं। छह दिन की इस यात्रा में दो जोड़े अपने-अपने जीवन साथी चुनने में सफल रहे। दुबई यात्रा में गए इन सभी लोगों की आयु 50 वर्ष से लेकर 70 वर्ष है।बदल रहा है समय अपनों का समर्थन मिलने लगा
नटु भाई ने बताया कि कोरोना काल के बाद से समय बदल-सा गया है। जिन लोगों ने अकेले रहकर परेशानी देखी थीं अब ऐसे अकेले लोगों को जीवन साथी की तलाश में उनके अपने ही आ रहे हैं। कई ऐसे बुजुर्ग महिला-पुरुष हैं जिन्हें पुत्र, पुत्री, बहु और दामाद भी लेकर आते हैं। बेटे बहू व परिवार के अन्य लोग समय नहीं दे पाने के लिए यह कदम उठाने लगे हैं।
विवाह इच्छुक 50 से 90 वर्ष की आयु के 5825 लोगों के आवेदन लंबितअनुबंध फाउंडेशन में 50 से लेकर 90 वर्ष तक के विवाह के इच्छुक 5825 बुजुर्ग लोगों के आवेदन लंबित हैं। इनमें से 4921 महिलाएं और 904 महिलाएं हैं। आवेदन करने वालों में एक की आयु 90 वर्ष की बताई गई है। इतना ही नहीं अमेरिका में रहने वाली 70 वर्षीय एक महिला ने भी यहां से शादी की इच्छा जताई है।
24 सितम्बर को भोपाल में सम्मेलन
नटु भाई के मुताबिक बुजुर्ग नागरिकों के लिए जीवन साथी ढूंढने का अभियान संस्था के माध्यम से चलता रहेगा। आगामी 24 सितम्बर को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सम्मलेन किया जाएगा। वहीं नवम्बर माह में यह सम्मेलन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित होगा।
Published on:
21 Aug 2023 09:38 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
