अहमदाबाद

जी जी अस्पताल में आने वाले वाहनों की धन्वंतरी ग्राउंड में व्यवस्था

जी जी अस्पताल में आने वाले वाहनों की धन्वंतरी ग्राउंड में व्यवस्था

less than 1 minute read
covid 19

जामनगर. जिले के सरकारी जी जी अस्पताल में कोरोना मरीजों की संख्या घटने का नाम नहीं ले रही है। आस पास के जिलों से आने वाले मरीजों की संख्या भी उसी रफ्तार से बढ़ रही है। मरीजों के परिवार के साथ आने वाले वाहनों की पार्किंग के लिए जिला प्रशासन ने धन्वंतरी ग्राउंड में पार्किंग की व्यवस्था की है। इसके साथ ही शहर के सामाजिक संस्थान की ओर से लोगों को दोपहर 12 से 2 बजे तक सोलेरियम के पास नि:शुल्क भोजन के पैकेट दिए जा रहे हैं। हे है। हालत ऐसी है कि जी जी अस्ताल के आस पास के होटल, लॉज, धर्मशाला में जगह नहीं है। इसके साथ ही जिला प्रशासन की ओर से अस्पताल के कैंटीन के पास मरीजों के परिजनों के लिए बैठने की व्यवस्था की है। मरीजों के परिवार के साथ आने वाले वाहनों की पार्किंग के लिए जिला प्रशासन ने धन्वंतरी ग्राउंड में पार्किंग की व्यवस्था की है।

Published on:
16 Apr 2021 06:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर