19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद
Video News: उद्योग भवन में कार्यरत सहायक इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार
Play video

Video News: उद्योग भवन में कार्यरत सहायक इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार

पांच लाख की रिश्वत मांगी, 50 हजार की किस्त स्वीकारते पकड़ा, शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने गांधीनगर में जाल बिछाकर पकड़ा

Google source verification

Ahmedabad. गांधीनगर स्थित उद्योग भवन में कार्यरत सहायक इलेक्टि्रकल इंस्पेक्टर मनीष कुमार रावल (53) को गुजरात भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने सोमवार को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।इसके विरुद्ध पांच लाख रुपए की रिश्वत मांगने का मामला दर्ज किया है।

एसीबी के तहत उन्हें इसके विरुद्ध में शिकायत मिली है जिसमें एक ठेकेदार का कहना है कि वह निर्माण इकाइयों में पेसिव फायर सिस्टम से जुड़ा कामकाज करते हैं। इस सिस्टम के प्रमाण-पत्र प्रोजेक्ट मालिक के जरिए सहायक इलेक्टि्रक इंस्पेक्टर के पास गांधीनगर में पेश किए जाते हैं, जिन प्रमाण-पत्रों को मान्य रखने और जारी की गई एनओसी के संदर्भ में काम करने के एवज में आरोपी सहायक इलेक्टि्रकल इंस्पेक्टर ने पांच लाख रुपए की मांग की थी। यह राशि टुकड़ों यानी किस्तों में देने की बात कही थी, जिससे पहली किस्त के 50 हजार रुपए सोमवार को देने तय हुए थे। शिकायतकर्ता यह राशि नहीं देना चाहते थे, जिससे उन्होंने एसीबी में शिकायत कर दी। इसके आधार पर एसीबी अहमदाबाद की टीम ने गांधीनगर के घ-2 सर्कल पर एक आइस्क्रीम पार्लर के पास जाल बिछाकर टीम ने सहायक इलेक्टि्रकल इंस्पेक्टर को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों धर दबोचा।