एसटी की चालू बस में चालक को हृदयाघात, अस्पताल पहुंचाने से पहले मौत
गांधीधाम. शहर में भारत नगर स्थित आशापुरा मंदिर के समीप एसटी की चालू बस में चालक को हृदयाघात होने के बाद अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गांधीधाम-राघनपुर रूट की एसटी बस के चालक राघनपुर निवासी हठुभा जोरजी जाड़ेजा (45 वर्ष) गांधीधाम में भारत नगर से एसटी बस को राघनपुर ले जा रहा था। चालू बस में उसे हृदयाघात होने पर परिचालक ने अस्पताल पहुंचाया, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। गांधीधाम ए डिविजन पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।