
इन नेताओं के बीच हुआ चुनावी मंथन....
गुजरात में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके चलते अब राजनीतिक दलों के नेताओं की गतिविधियों तेज हो गई हैं। हर राजनीतिक दल अपनी-अपनी स्थितियां मजबूत करने को लेकर रैलियां और सम्मेलन कर रहे हैं। वहीं राजनीतिक दल सामाजिक सम्मेलन भी कर हर समाज को अपनी ओर रिझाने की कोशिश में लगे हैं। हाल ही में अहमदाबाद में परप्रांतीय सम्मेलन हुआ। इस सम्मेलन में भी कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने शिरकत है। गुजरात चुनाव में परप्रांतीयों की भी अहम भूमिका होती है। जो रोजगार के लिए कई दशकों से गुजरात में बसे हैं। इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र अरिदमन सिंह भादावर ने भी शिरकत की।
उन्होंने गुजरात के कई भाजपा नेताओं से भी मुलाकात की। उन्होंने गांधीनगर स्थित कोबा कमलम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल से मुलाकात कर कई मुद्दे पर चर्चा की। पूर्व केबिनेट मंत्री ने भी आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की।
उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र अरिदमन सिंह भादावर गुजरात के दौरे पर आए। उन्होंने सी. आर पाटिल से बातचीत की। महेंद्रसिंह छह बार आगरा से विधायक और 3 बार भारतीय जनता पार्टी से कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। आगरा जिले के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वर्तमान में उनकी पत्नी आगरा जिले की विधायक के रूप में कार्यरत हैं।
महेंद्रसिंह भादावर को समाज के नेता के रूप में भी जाना जाता है। और समाज में उनकी एक प्रमुख पहचान है। आगरा जिले के पिनाहाट प्रखंड अध्यक्ष सतवीर सिंह भदौरिया राजा महेंद्र सिंह के साथ कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सी. पाटिल से मिले।
Published on:
24 May 2022 09:00 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
