24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजरात को 27 साल में बदहाली की ओर ले गई भाजपा : मोढवाडिया

राजकोट में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस की चार्जशीट

2 min read
Google source verification
गुजरात को 27 साल में बदहाली की ओर ले गई भाजपा : मोढवाडिया

गुजरात को 27 साल में बदहाली की ओर ले गई भाजपा : मोढवाडिया

राजकोट. गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व गुजरात विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने रविवार को राजकोट में कांग्रेस की ओर से भाजपा सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की।
संवाददाता सम्मेलन में मोढवाडिया ने कहा कि हम बीजेपी सरकार के खिलाफ चार्जशीट लोगों के सामने रख रहे हैं, कांग्रेस ने गुजरात में भाजपा सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया है। इसमें राज्य सरकार और केंद्र सरकार की ओर से गुजरात को बदहाली की ओर ले जाने का जिक्र किया है।
उन्होंने कहा कि गुजरात में 1960 से 1995 तक कांग्रेस की सरकार थी, प्राथमिक स्कूल और कॉलेज कांग्रेस सरकार ने बनवाए लेकिन, भाजपा सरकार ने 6 हजार स्कूल बंद कर दिए और कोई नया निर्माण नहीं किया। कांग्रेस ने गुजरात में सरकारी अस्पताल भी बनवाए लेकिन भाजपा ने एक भी अस्पताल नहीं बनवाया। कांग्रेस ने राज्य में पानी के बांध भी बनाए, लेकिन भाजपा ने कुछ नहीं किया। नर्मदा योजना का काम भी कांग्रेस ने किया।
मोढवाडिया ने कहा कि एसटी डिपो कांग्रेस ने बनवाए लेकिन, इन्हें बेचने का काम भाजपा ने किया है। कांग्रेस ने बंदरगाह भी बनाए लेकिन, समुद्र तटों को बेचने का काम भाजपा ने किया है। कांग्रेस ने उद्योगपतियों को कर्ज और सब्सिडी दी, भाजपा ने उसे बंद किया। इस समय गुजरात की हालत बहुत खराब है, प्रति व्यक्ति आय में गुजरात का स्थान पहले के स्थान पर छठा है, गुजरात में 31.5 लाख परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं। गुजरात की 6.4 करोड़ की आबादी को देखते हुए हर गुजराती पर 63 हजार का कर्ज है।
उन्होंने आरोप लगाया कि 27 साल में भाजपा गुजरात को बदहाली की ओर ले गई है। पेट्रोल पर 200 फीसदी और डीजल पर 800 फीसदी उत्पाद शुल्क बढ़ा है, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे उत्पाद शुल्क मुख्य कारण है। भाजपा ने पेट्रोल-डीजल महंगा किया, रसोई गैस की कीमत दोगुनी की, रसोई का खर्च दुगुना किया।

गुजरात का कर्ज 4 लाख करोड़

उन्होंने कहा कि गुजरात में भाजपा ने खाने-पीने का सामान महंगा किया, गैस सिलेंडर में सब्सिडी बंद की। फिलहाल गुजरात का कर्ज 4 लाख करोड़ तक पहुंच गया है। कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ 20 सूत्री चार्जशीट पेश की है। कांग्रेस के शासनकाल में जीडीपी 18 से 23 फीसदी थी। कांग्रेस के शासन में गुजरात स्वास्थ्य, शिक्षा में आगे था। गुजरात कांग्रेस के शासनकाल में उद्योग भी आगे थे।