20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP: प्रशांत कोराट गुजरात प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के नए अध्यक्ष

BJP, Prashant Korat, Gujarat BJP Yuva Morcha, New President

less than 1 minute read
Google source verification
BJP:  प्रशांत कोराट गुजरात प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के नए अध्यक्ष

BJP: प्रशांत कोराट गुजरात प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के नए अध्यक्ष

अहमदाबाद. गुजरात भाजपा ने विभिन्न मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष के नामों की घोषणा की। इसके साथ ही प्रदेश महामंत्रियों को जोन भी आवंटित किए गए। राजकोट के प्रशांत कोराट भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। वे अब तक इस पद पर रहे डॉ ऋत्विज पटेल का स्थान लेंगे। कोराट फिलहाल राजकोट जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष थे।
उधर अहमदाबाद की प्रो. डॉ दीपिकाबेन सरडवा प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष नियुक्त की गई हैं। अहमदाबाद के डॉ प्रद्युम्न वाजा अनुसूचित जाति मोर्चा और नर्मदा जिले के हर्षद वसावा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। ओबीसी मोर्चा के नए प्रदेश अध्यक्ष राजकोट के उदय कानगड को बनाया गया है वहीं सूरत शहर के डॉ मोहसीन लोखंडवाला अल्पसंख्यक मोर्चा के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे।
उधर प्रदेश महामंत्रियों को जोन का आवंटन किया गया है। प्रदीप सिंह वाघेला दक्षिण जोन, अहमदाबाद शहर व प्रदेश कार्यालय का काम देखेंगे। भार्गव भट्ट मध्य जोन, रजनी पटेल कच्छ व उत्तर जोन तथा विनोद चावड़ा सौराष्ट्र जोन का जिम्मा संभालेेंगे।