18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat: भाजपा 12 से निकालेगी गुजरात गौरव यात्रा, 5 धार्मिक स्थलों से होगी शुरू

BJP'S Gujarat Gaurav Yatra from 12, will start from 5 religious places भाजपा अध्यक्ष नड्डा व गृहमंत्री शाह कराएंगे शुरुआत, 144 विधानसभा क्षेत्र में 120 से ज्यादा होंगी बड़ी सभा, 11 दिन में 5734 किलोमीटर की यात्रा

2 min read
Google source verification
Gujarat: भाजपा 12 से निकालेगी गुजरात गौरव यात्रा, 5 धार्मिक स्थलों से होगी शुरू

Gujarat: भाजपा 12 से निकालेगी गुजरात गौरव यात्रा, 5 धार्मिक स्थलों से होगी शुरू

Ahmedabd. गुजरात में आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने कमर कस ली है। पार्टी ने राज्य में 12 अक्टूबर से गुजरात गौरव यात्रा निकालने की घोषणा की है। राज्य में 5 अलग-अलग धार्मिक स्थलों से 5 यात्राएं निकलेंगी। इसके जरिए पार्टी राज्य में 144 सीटों को कवर करेगी। 11 दिन तक चलने वाली यात्रा 5734 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस दौरान 120 से ज्यादा बड़ी सभाएं और 358 स्वागत सभाएं होंगी। यात्रा के प्रभारी व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष गोरधन झड़फिया और प्रदेश भाजपा महामंत्री प्रदीप सिंह वाघेला ने शनिवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। वाघेला ने बताया कि इस यात्रा में केन्द्रीय मंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय नेता, गुजरात व देश के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्य के मंत्री व प्रदेश भाजपा के नेता भी शामिल होंगे।
वाघेला के मुताबिक 12 अक्टूबर को महेसाणा जिले के प्रसिद्ध धाम बहुचराजी माता मंदिर से सुबह 11 बजे भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा इस यात्रा को रवाना करेंगे। यह यात्रा कच्छ जिले में माता ना मढ़ पर जाकर समाप्त होगी। दूसरी यात्रा भी इसी दिन तीर्थनगरी द्वारका से शुरू होगी और महात्मा गांधी की जन्म स्थली पोरबंदर में खत्म होगी। इसे भी भाजपा अध्यक्ष शुरू कराएंगे। 13 अक्टूबर को तीन यात्राएं शुरू होंगी। तीनों यात्राओं को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुरू कराएंगे। इनमें दो यात्राएं दक्षिण गुजरात के नवसारी जिले की वांसदा तहसील के प्रसिद्ध उनाई माता मंदिर से शुरू होंगी। इसमें एक यात्रा उनाई से खेड़ा जिले के फागवेल में भाथीजी महाराज मंदिर तक निकलेगी। वहीं दूसरी यात्रा भगवान बिरसामुंडा आदिवासी गौरव यात्रा के नाम से निकाली जाएगी जो बनासकांठा जिले के प्रसिद्ध शक्ति पीठ अंबाजी में खत्म होगी। एक अन्य यात्रा 13 अक्टूबर को अहमदाबाद जिले की धंधुका तहसील के झांझरका संत सवैयानाथजी धाम से शुरू होगी और द्वादस ज्योर्तिलिंगों में से प्रथम सोमनाथ मंदिर पर जाकर खत्म होगी। यह यात्रा उत्तर गुजरात, कच्छ, दक्षिण गुजरात, सौराष्ट्र व मध्य गुजरात सहित राज्य के सभी क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।


भाजपा सरकार की योजनाओं से कराएंगे अवगत
वाघेला व झड़फिया ने बताया कि इन यात्राओं के जरिए भाजपा जनता को भाजपा सरकार की ओर से शुरू की गई विभिन्न विकास व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देगी। भावी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। 2002 से भाजपा चुनाव से पहले यात्रा के जरिए जनता के बीच अपनी बात को लेकर पहुंचती है।