6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष: गुजरात के लिए भूपेंद्र यादव को बनाया चुनाव अधिकारी

राजस्थान भाजपा अध्यक्ष के चुनाव अधिकारी के रूप में विजय रूपाणी की नियुक्ति

2 min read
Google source verification
Bhupendra Yadav

भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस समय गुजरात ही नहीं बल्कि देशभर में नए सिरे से संगठन को गठित करने का कार्य चल रहा है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने देशभर के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चुनने के लिए 29 प्रदेश व केन्द्र शासित राज्य के चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की है।

यह चुनाव अधिकारी राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का भी चयन करेंगे। गुजरात के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को चुनने के लिए चुनाव अधिकारी के रूप में केन्द्रीय मंत्री भूपेंंद्र यादव की नियुक्ति की गई है। वे गुजरात प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया करेंगे। दादरा और नगर हवेली तथा दमण और दीव के भाजपा अध्यक्ष के चयन के लिए चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ.राधा मोहनदास अग्रवाल को सौंपी गई है।

रूपाणी राजस्थान के चुनाव अधिकारी

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी पड़ोसी प्रदेश राजस्थान के भाजपा अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया कराएंगे। उन्हें राजस्थान का चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।

महानगर,-जिला भाजपा अध्यक्ष के लिए नियम

गुजरात प्रदेश भाजपा मुख्यालय कमलम में गुरुवार को संगठन पर्व के तहत बैठक हुई। इसमें राज्य के महानगर और जिला भाजपा अध्यक्ष पर के चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू करने और उसके लिए नियमों पर चर्चा की गई। सूत्रों के तहत वर्तमान और पूर्व में दो बार भाजपा के सक्रिय सदस्य बनने वाला व्यक्ति ही इसके लिए दावेदारी कर सकेगा। सक्रिय सदस्य नंबर और सदस्यता कार्ड आवेदन के साथ संलग्न करना होगा।

महानगर भाजपा अध्यक्ष बनने के इच्छुक कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष अथवा जिला या प्रदेश की टीम, मोर्चा, प्रकल्प में कार्य का अनुभव अनिवार्य किया गया है।परिवार में एक कार्यकर्ता के लिए एक जिम्मेदारी का नियम लगाया है। इसमें माता, पिता, भाई, पुत्र, पत्नी को शामिल किया गया है।जो कार्यकर्ता लगातार दो बार महानगर अध्यक्ष रहे हैं वे तीसरी बार के लिए दावेदारी नहीं कर सकेंगे। पार्टी की ओर से निलंबित किए गए कार्यकर्ता दावेदारी नहीं कर सकेंगे।

कुबेरनगर भाजपा वार्ड अध्यक्ष को हटाया

भाजपा की ओर से हाल ही में अहमदाबाद शहर के कुबेरनगर वार्ड के अध्यक्ष नियुक्त किए गए रामप्यारे ठाकुर को हटा दिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने वार्ड अध्यक्ष बनने के लिए अपनी आयु से जुड़़े फर्जी प्रमाण पत्र पार्टी के समक्ष रखे।