
मोरबी जिले में हादसे में क्षतिग्रस्त कार। मौके पर एकत्र लोग।
मोरबी. जिले की हलवद तहसील के चराडवा और आंदरणा गांव के बीच गुरुवार देर रात हुए डंपर के पीछे कार घुसने से पांच लोगों की मौत हो गई वहीं दो अन्य गंभीर रूप घायल हो गए। सभी मृतक रिश्तेदार थे और रणछोड़गढ़ गांव के रहने वाले थे। मृतकों में सुरेश शिहोरा (45), वीरम डढैया (28), परेश डढैया (24), प्रेमजी डढैया (59) तथा भरत डढैया (39) शामिल हैं। मृतकों में परेश रणछोड़गढ़ सीट से हलवद तहसील पंचायत सदस्य हैं। घायलों में गांव के उपसरपंच प्रकाश डढैया (25) और दिलीप डढैया (59) शामिल हैं। एक ही गांव के पांच लोगों की मौत की खबर से शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, परेश डढैया (24) गुरुवार शाम को हलवद से लौटते समय मानसार के पास बाइक फिसलने से घायल हो गया था। सूचना मिलते ही उसके पिता दिलीप डढैया सहित गांव के 5 अन्य लोग कार से मौके पर पहुंचे। घायल परेश को कार में बिठाकर सभी सात लोग इलाज के लिए मोरबी आ रहे थे। इसी दौरान चराडवा और आंदरणा गांव के बीच एक फैक्ट्री से निकलकर सड़क पार कर रहे एक डंपर के चालक ने अचानक मोड़ लिया, जिससे डंपर के पीछे कार घुस गई। हादसे में सुरेश, वीरम, परेश की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। घायलों को मोरबी से राजकोट ले जाया गया जहां इलाज के दौरान प्रेमजी तथा भरत ने दम तोड़ दिया। दो अन्य गंभीर उपचाराधीन हैं।
घटना की सूचना मिलते ही हलवद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल से तीन मृतकों के शव को पास के अस्पताल पहुंचाया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार सभी लोग लोहे की चादरों के बीच फंस गए। मशीन से कार को काटकर और खींचकर अंदर फंसे लोगों को बड़ी मुश्किल से मशीन से बाहर निकाला गया।
जानकारी के मुताबिक, बाइक फिसलने से घायल हुए परेश को अस्पताल पहुंचाने की जल्दबाजी में डंपर को देखकर कार चालक ब्रेक लगाने का प्रयास करता रहा, लेकिन कार सीधे डंपर में जा घुसी।
Published on:
06 Jun 2026 10:18 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
