अहमदाबाद

Gujarat: साइंससिटी में बच्चों ने देखा नोबल पुरस्कार समारोह का प्रसारण

Children watched the telecast of Nobel Prize ceremony in Science City -वैज्ञानिकों ने हर क्षेत्र के पुरस्कार की सरल भाषा में दी जानकारी  

less than 1 minute read
Gujarat: साइंससिटी में बच्चों ने देखा नोबल पुरस्कार समारोह का प्रसारण

Ahmedabad. गुजरात के विज्ञान एवं तकनीक विभाग और गुजरात विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (गुजकोस्ट) की ओर से रविवार को अहमदाबाद स्थित गुजरात साइंस सिटी में नोबल पुरस्कार समारोह 2022 का जीवंत प्रसारण बच्चों को दिखाया गया। इसके साथ ही राज्यभर में स्थित सभी सामुदायिक विज्ञान केंद्रों में भी ऐसा ही आयोजन किया गया।
इस दौरान उपस्थित विद्यार्थियों व लोगों को वैज्ञानिकों ने सरस भाषा में भौतिक विज्ञान, मेडिसिन, फिजियोलॉजी एवं रसायन विज्ञान के क्षेत्र में दिए जाने वाले नोबल पुरस्कार और इस साल किन वैज्ञानिकों को उनकी किस उपलब्धि के लिए यह पुरस्कार दिया गया है, उसकी जानकारी दी।
अहमदाबाद स्थित साइंस सिटी में यहां के कार्यकारी निदेशक जे बी वदर, गुजकोस्ट के सलाहकार डॉ.नरोत्तम साहू, एसपी विवि के भौतिक विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ. के एन जोशीपुरा, सीयूजी रसायन विज्ञान के प्रो.मानसिंह, भारतीय टेक्नोलॉजी संस्थान जैविक इंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.उमाशंकर सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को काफी अहम जानकारी दी।
विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के लिए गुजराती फिल्मों की अभिनेत्री आरोही पटेल, आरती पटेल व तत्सत मुंशी उपस्थित रहे। हर साल 10 दिसंबर को अल्फ्रेड नोबेल की मृत्यु की वर्षगांठ पर नए विजेताओं को नोबल पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। स्वीडन देश की राजधानी स्टॉकहोम में अवार्ड समारोह आयोजित किया जाता है।

गुजरात साइंस सिटी में नोबल पुरस्कार सप्ताह मनाया जा रहा है। साइंस सिटी में आने वाले स्कूली बच्चों को यहां नोबल पुरस्कार विजेताओं के हाथों की प्रिंट भी देखने को मिल रही है।

Published on:
11 Dec 2022 09:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर