15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थलतेज मेट्रो ब्रिज के पास बेकाबू कार चालक ने हेड कांस्टेबल को मारी टक्कर, जख्मी

Ahmedabad. शहर के थलतेज गाम मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे एक बेकाबू कार चालक ने हेड कांस्टेबल को टक्कर मार दी। कार को रुकने का इशारा करने के बावजूद कार चालक ने कार नहीं रोकी और हेड कांस्टेबल को टक्कर मारते हुए फरार हो गया, जिससे हेड कांस्टेबल के पैर में […]

2 min read
Google source verification
Ahmedabad police

अहमदाबाद बोडकदेव पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

Ahmedabad. शहर के थलतेज गाम मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे एक बेकाबू कार चालक ने हेड कांस्टेबल को टक्कर मार दी। कार को रुकने का इशारा करने के बावजूद कार चालक ने कार नहीं रोकी और हेड कांस्टेबल को टक्कर मारते हुए फरार हो गया, जिससे हेड कांस्टेबल के पैर में फ्रैक्चर हुआ है और कमर व अन्य पैर में चोट आई है। मौके पर मौजूद अन्य पुलिस कर्मचारियों ने आरोपी कार चालक का पीछा कर उसे धर दबोचा है।

इस संबंध में पीडि़त बोडकदेव थाने के हेड कांस्टेबल सरदार सिंह सोलंकी ने आरोपी कार चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। कार चालक का नाम यश सोनी है। वह शहर के एक स्पा में नौकरी करता होने की बात सामने आई है। उसके पास कार चलाने का ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं होने की बात कही जा रही है, पुलिस इस दिशा में जांच कर रही है।

एनएसजी की मॉकड्रिल के चलते ट्रैफिक डायवर्जन

थलतेज मेट्रो स्टेशन पर एनएसजी की गुरुवार रात 10.30 बजे से ही मॉकड्रिल चल रही थी। ऐसे में वहां पर सोलंकी व अन्य पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगी थी। सरदार सिंह भी वहां तैनात थे। मॉकड्रिल के चलते थलतेज मेट्रो स्टेशन के अंदर जाने वाले मार्ग को वाहनों के लिए बंद रखा गया था। ट्रैफिक डायवर्ट किया था। इस काम में पुलिस कर्मचारी जुटे थे। ऐसे में शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे थलतेज गाम से एक कार तेज गति से आई। पुलिस कर्मी ने रोकने का इशारा किया। सरदार सिंह ने भी रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने कार नहीं रोकी। सरदार सिंह को टक्कर मार दी, जिससे वह उछलकर कार के बोनट और कांच पर गिरे, फिर भी उसने कार नहीं रोकी और कार दौड़ाता रहा, जिससे वह नीचे गिर गए। सरदार सिंह के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। मौके से फरार आरोपी को अन्य पुलिस कर्मचारियों ने पीछा करके पकड़ लिया। इसके विरुद्ध हत्या की कोशिश व अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।