
सिविल अस्पताल का 1200 बेड हॉस्पिटल महिला एवं बाल रोग के लिए पुन: समर्पित
अहमदाबाद. एशिया के सबसे बड़े अहमदाबाद के सिविल अस्पताल कैंपस स्थित 1200 बेड अस्पताल को मंगलवार को पुन: महिला एंव बाल रोग विभाग के लिए सौंप दिया जाएगा। इस अस्पताल को पिछले वर्ष अप्रेल को कोविड समर्पित हॉस्पिटल के रूप में घोषणा की गई थी।
कोरोना महामारी के बीच कई अस्पतालों को कोविड के उपचार के लिए सौंप दिया गया था। अब कोरोना का प्रकोप कम होने से मरीजों की संख्या में काफी कमी आई है। जिससे अस्पतालों को पुन: सामान्य उपचार के लिए सौंपा जा रहा है। सिविल अस्पताल के 1200 बेड हॉस्पिटल को भी मंगलवार को पुन: महिला एवं बाल रोग विभाग के लिए सौंप दिया जाएगा। राज्यभर में कोरोना की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जयप्रकाश मोदी ने बताया कि फिलहाल अस्पताल में कोरोना के मरीजों की संख्या काफी कम हो गई है। शेष बचे मरीजों के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी और साथ ही इस अस्पताल की अन्य सेवाएं मंगलवार से बहाल कर दी जाएंगी। गौरतलब है कि इस अस्पताल में पिछले एक वर्ष में भारी संख्या में कोविड मरीजों का उपचार किया गया था। जिससे अन्य उपचार सेवा के लिए सिविल अस्पताल में व्यवस्था की गई थी।
Published on:
15 Feb 2021 10:31 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
