
Gujarat : सर्दी बरकरार, नलिया में तापमान 5.6 डिग्री
अहमदाबाद. गुजरात में सर्दी का जोर बरकरार है। बुधवार को अहमदाबाद समेत राज्य के विविध भागों में तापमान में कमी आई है। सबसे अधिक सर्दी कच्छ के नलिया में रही जहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को भी राज्य के कुछ हिस्सों में शीतलहर की संभावना जताई गई है।
उत्तर भारत के कई हिस्सों में जारी कड़ाके की सदी का असर गुजरात के विविध भागों में देखा जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से शीतलहर के चलते तापमान में कमी आई है। बुधवार को कच्छ के नलिया में सबसे कम 5.6 डिग्री तापमान रहा। इसके अलावा कच्छ के ही कंडला पोर्ट पर 9.5, सौराष्ट्र के केशोद में 9.3 और राजधानी गांधीनगर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा अहमदाबाद शहर में मंगलवार की तुलना में तापमान में कमी आई है। बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 11.6 दर्ज किया गया जो दो डिग्री कम है। राजकोट में 10.8 तथा पोरबंदर में 10.3 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। प्रमुख शहरों में वडोदरा 13.8 और सूरत शहर का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को कुछ इलाकों में शीतलहर चल सकती है। इसके बाद के दिनों में तापमान में कुछ वृद्धि संभव है।
Published on:
06 Jan 2021 10:50 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
