10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजरात में कांग्रेस के 10 प्रत्याशियों के नाम तय, जल्द होगी घोषणा

-दिल्ली में हुई कांग्रेस की सीईसी की बैठक में लगी मुहर, कुछ सीटों पर चर्चा

less than 1 minute read
Google source verification
गुजरात में कांग्रेस के 10 प्रत्याशियों के नाम तय, जल्द होगी घोषणा

गुजरात में कांग्रेस के 10 प्रत्याशियों के नाम तय, जल्द होगी घोषणा

लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों को लेकर कांग्रेस ने 10 और नामों पर मुहर लगा दी है। बुधवार को नई दिल्ली में हुई कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (सीईसी) की बैठक में गुजरात के प्रत्याशियों के नामों पर भी चर्चा हुई। इसमें से करीब 10 और प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए गए हैं। जल्द ही पार्टी इन नामों की घोषणा कर सकती है। कुछ सीटों पर अभी भी प्रत्याशियों के चयन को लेकर मंथन जारी है।

गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने संवाददाताओं को बताया कि सीईसी की बैठक में गुजरात की सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर भी चर्चा हुई। गुजरात की 26 में से 24 सीटों पर पार्टी लड़ रही है। इन सीटों में से ज्यादातर पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं। कुछ सीटों पर पार्टी की अंदरूनी सर्वे रिपोर्ट आनी बाकी है, जिससे उन पर निर्णय बाकी है।

गोहिल ने कहा कि गुजरात में 26 लोकसभा सीटों पर चुनाव के लिए 12 अप्रेल से नामांकन पत्र भरे जाएंगे। सात मई को मतदान होगा। उससे पहले आला कमान सभी पहलुओं पर मंथन करता है। ज्यादातर सीटों पर चर्चा हो चुकी है। कुछ सीटों पर अंदरूनी सर्वे की रिपोर्ट बाकी है। जल्द ही प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे।

ज्ञात हो कि पार्टी 7 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है। उसमें से अहमदाबाद पूर्व सीट के प्रत्याशी रोहन गुप्ता अपनी उम्मीदवारी वापस ले चुके हैं। ऐसे में इस सीट पर भी नए उम्मीदवार का चयन होना है।

इन नामों पर सहमति की चर्चा

सूत्रों के तहत आणंद से अमित चावडा, छोटाउदेपुर से सुखराम राठवा, राजकोट से परेश धानाणी, साबरकांठा से तुषार चौधरी, अमरेली से जेनीबेन ठुम्मर, पंचमहाल से गुलाब सिंह चौहान, दाहोद से प्रभाबेन तावियाड, पाटण से चंदनजी ठाकोर, खेडा से कालूसिंह डाभी को टिकट दे सकती है।