4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Corona: डाकोर में नहीं लगेगा होली पर फाल्गुन पूर्णिमा का मेला

Corona, Dakor, Falgun Purnima, Ranchhodrai Temple

less than 1 minute read
Google source verification
Corona: डाकोर में नहीं लगेगा होली पर फाल्गुन पूर्णिमा का मेला

Corona: डाकोर में नहीं लगेगा होली पर फाल्गुन पूर्णिमा का मेला

बुरहान पठाण/उदय पटेल.

आणंद/अहमदाबाद. खेड़ा जिले में डाकोर का प्रसिद्ध रणछोडऱाय मंदिर भी होली पर बंद रहेगा। कोरोना के चलते जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। यहां पर फाल्गुन पूर्णिमा पर 3 दिनों का मेला लगता है जिसमें गुजरात के साथ- साथ अन्य जगहों से लोग आते हैं। यह मंदिर दर्शनार्थियों व पैदलयात्रियों के लिए बंद रहेगा।

सोमनाथ मंदिर खुला रहेगा

उधर भले ही भगवान कृष्ण के दोनों तीर्थ स्थल तो बंद रहेंगे लेकिन देश के द्वादश ज्योॢतङ्क्षलंगों में से प्रथम ज्योर्तिलिंग सोमनाथ मंदिर होली के अवसर पर खुला रहेगा। हालांकि होली के अवसर पर यहां कोई विशेष व्यवस्था नहीं की जाती है।

डाकोर में दोलोत्सव भी

होली के अवसर पर डाकोर में फाल्गुन पूर्णिमा का तीन दिनों का मेला लगता है। यहां पर भक्त भारी संख्या में पहुंचते हैं। होलिका दहन के दो दिन पहले से भक्त यहां आने शुरु हो जाते हैं। होलिका दहन से पहले की रात भक्त मंदिर में लंबी लाइन लगाकर बैठकर भजन-कीर्तन करते हैं। अगले दिन होलिका दहन की सुबह मंगला आरती होती है। इसके बाद दूर-दूर से आए भक्त चले जाते हैं। फिर होली के दिन दोलोत्सव मनाया जाता है। भगवान को सोने व चांदी की पिचकारी से रंगा जाता है।इननमें केसर जैसे प्राकृतिक रंग होते हैं। वहीं सेवक भक्तों पर भी पिचकारी से रंगों की बौछार करते हैं। फूलों के झूले पर भगवान को बिराजमान किया जाता है।