
Coronvirus: राजकोट के जंगलेश्वर में कोरोना के चार और मामले, भावनगर में दो और पॉजिटिव
राजकोट. शहर के हॉट स्पॉट माने जाने वाले जंगलेश्वर इलाके में रविवार को कोरोना के चार और नए मामले सामने आए। इनमें एक पुरुष व तीन महिलाएं शामिल हैं। इन मरीजों में 11 महीने की बच्ची भी है। इसके माता-पिता की रिपोर्ट पहले ही पॉजिटिव आ चुकी है। बच्ची के अपने माता-पिता में संपर्क में आने के कारण ऐसा पाया गया। बच्ची के माता-पिता क्वारन्टाइन में थे। इसके साथ ही राजकोट जिले में अब कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 45 हो चुकी है।
भावनगर में दो और कोरोना पॉजिटिव
राजकोट. भावनगर जिले में कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। रविवार को जिले में दो और पॉजिटिव मामले सामने आए। इनमें 12 वर्ष का बालक और 22 वर्ष का युवक शामिल है। ये दोनों मामले सिहोर के हैं।
इससे पहले भी सिहोर में पॉजिटिव मामला पाया गया था। ये दोनों पहले मरीज के संपर्क में आए थे। ये सभी समरस हॉस्टल में क्वारन्टाइन किए गए थे। रूटीन चेकअप के दौरान टेस्ट में दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसके साथ ही अब भावनगर जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 41 हो चुकी है।
Published on:
26 Apr 2020 08:58 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
