23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेड़ा-धोलका रोड पर तीन वाहनों की टक्कर में दंपती की मौत

आणंद. खेड़ा-धोलका रोड पर रसिकपुरा गांव के पास सोमवार देर रात तीन वाहनों की टक्कर में दंपती की मौत हो गई। हादसे में दंपती की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
2 min read
Google source verification
Couple dies in three-vehicle collision on Kheda-Dholka Road

हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। 

रसिकपुरा गांव के पास भीषण सड़क हादसा, बच्ची गंभीर रूप से घायल

आणंद. खेड़ा-धोलका रोड पर रसिकपुरा गांव के पास सोमवार देर रात तीन वाहनों की टक्कर में दंपती की मौत हो गई। हादसे में दंपती की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार महीसागर जिले का निवासी लोडिंग रिक्शा चालक धोलका के आसपास के गांवों में व्यापार भी करता था। व्यापार समाप्त कर घटना के समय वह पत्नी और बच्ची के साथ लोडिंग रिक्शा से खेड़ा-धोलका रोड िस्थत होटल पर लौट रहा था।
इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने लोडिंग रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रिक्शा उछलकर सामने से आ रहे एक डंपर से टकरा गया। हादसे में लोडिंग रिक्शा चालक और पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दंपती की तीन साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
लोडिंग रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मृत दंपती के शव को पुलिस ने पास के अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृत दंपती की पहचान के प्रयास शुरू किए।
हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्ची को तुरंत 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद ट्रक और डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

दसाडा के पास ट्रक-रिक्शा की टक्कर, तीन लोगों की मौत

राजकोट. सुरेंद्रनगर जिले में दसाडा के पास मंगलवार तड़के ट्रक और ऑटो रिक्शा के बीच भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में टुवड गांव निवासी मेहुल पटेल, बलदेव ठाकोर और किरण सिंघव शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, सुरेंद्रनगर जिले के दसाडा स्थित एछवाडा बस स्टैंड के पास यह हादसा हुआ। बस स्टैंड के निकट एक ट्रक और रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे रिक्शा में सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस क्षेत्र में यह पहला हादसा नहीं है। कुछ दिन पहले भी इसी प्रकार की एक दुर्घटना हुई थी, जिसमें एक ट्रेलर की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। लगातार हो रहे ऐसे हादसों को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता और रोष व्याप्त है।