9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वटवा थाने में पुलिस हिरासत में आरोपी की मौत, पथराव, तोडफ़ोड़

परिजनों का पिटाई का आरोप, जवाबदेह कर्मचारियों कर कार्रवाई की मांग,वीडियोग्राफी के बीच डॉक्टरों के पैनल से कराया पोस्ट मार्टम,मजिस्ट्रेट जांच के बाद होगी कार्रवाई,एसीपी करेंगे जांच

2 min read
Google source verification
vatva

वटवा थाने में पुलिस हिरासत में आरोपी की मौत, पथराव, तोडफ़ोड़

अहमदाबाद. वटवा थानें में पुलिस हिरासत में एक आरोपी की मौत होने की बात सामने आई है। परिजनों ने पुलिस की पिटाई से मौत होने का आरोप लगाते हुए जवाबदेह पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों के आरोप को देखते हुए और पुलिस हिरासत में मौत की घटना को देखते हुए वीडियोग्राफी के बीच वी.एस.अस्पताल में डॉक्टरों के पैनल से पोस्ट मार्टम कराया गया है। इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच सौंपी गई है। उसकी रिपोर्ट के बाद और विसरा रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच इलाके के एसीपी वी.जे.राठौड़ को सौंपी गई है। देर शाम वटवा इलाके में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो जाने पर उसने वटवा थाने के पास तोडफ़ोड़ की। पथराव भी किया। इसे देखते हुए थाने के पास बड़ी संख्या में सुरक्षाबल की तैनाती की गई है। पुलिस को हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा।
वटवा पुलिस ने मंगलवार शाम को वरली मटका के तहत सट्टा लेने के आरोप में सरमुद्दीन शेख एवं एक अन्य आरोपी अमजदखान को गिरफ्तार किया था। सरमुद्दीन शेख की पुलिस हिरासत में देर रात अचानक तबियत बिगडऩे के बाद शंकास्पद परिस्थिति में मौत हो गई। हिरासत के दौरान पूछताछ के समय गिरने के चलते तबियत बिगडऩे पर १०८ के जरिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां वी.एस.अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना था कि सरमुद्दीन को कोई बीमारी नहीं थी। ना ही वे कभी किसी आरोप में पकड़े भी गए थे। उन्हें यह भी नहीं बताया गया कि किस आरोप में उन्हें पकड़ा गया है। सुबह सीधे मौत होने पर उन्हें जानकारी दी गई। सरमुद्दीन के साथ गिरफ्तार अमजद खान के भाई इस्लामखान का कहना था कि सुबह उन्हें पता लगने पर जब वे वटवा थाने पहुंचे तो उन्हें उनके भाई से भी नहीं मिलने दिया गया।
जोन छह के पुलिस उपायुक्त सौरभ तोलंबिया ने बताया कि सट्टे के आरोप में सरमुद्ीन शेख और अमजद खान को गिरफ्तार किया गया था। सरमुद्दीन के शरीर पर पिटाई का कोई निशान नहीं मिला है। डॉक्टरों के पैनल की ओर से किए गए पोस्टमार्टम मार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट में भी पिटाई से मौत की बात सामने नहीं आई है। मौत का कारण जानने के लिए विसरा को एफएसएल भेजा जाएगा। इसके अलावा हिरासत में मौत हुई है, जिससे मजिस्ट्रेट जांच की जा रही है।उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच इलाके के एसीपी को सौंपी गई है। परिजनों को शव दिखाने, सीसीटीवी फुटेज दिखाने के बाद और योग्य जांच का भरोसा देने के बाद उन्होंने शव स्वीकार लिया।