11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कनाडा के लोगों को ठगने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश

१० को पकड़ा, हजार लोगों से २.५० लाख डॉलर की ठगी का अंदेशा  

2 min read
Google source verification
call center canada

कनाडा के लोगों को ठगने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश

अहमदाबाद. शहर में अमरीकी लोगों को ठगने वाले कई कॉल सेंटरों को पकडऩे के बाद अब कनाडा के लोगों से ठगी करने वाले कॉल सेंटरों के शहर में चालू होने की घटना सामने आई है। क्राइम ब्रांच ने सिंधु भवन रोड पर मारुति एलन्जा वर्टेक्ष कॉम्पलैक्स में दबिश देकर कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी सहित दस लोगों को पकड़ा है। इन लोगों की ओर से अब तक करीब आठ सौ से एक हजार लोगों के पास से दो से ढाई लाख डॉलर की ठगी किए जाने का अंदाज क्राइम ब्रांच को पता चला है।
क्राइम ब्रांच के विशेष पुलिस आयुक्त जे.के.भट्ट ने गुरुवार को संवाददताओं को बताया कि कॉल सेंटर चलाने वाला मुख्य आरोपी हितेश ठक्कर (३०) है। इसके अलावा अक्षय सेवक, दर्शन झाला, नवदीप ठक्कर, निशांत मिस्त्री, सफल कक्करिया, हर्ष शाह, फेनिल मनवर, तोसिफ घांची, दीक्षित ठक्कर को भी पकड़ा है। स्थल से दस लैपटॉप, नौ माउस, एक राउटर, तीन हेडफोन, दस मोबाइल फोन सहित एक लाख ६२ हजार का मुद्दामाल बरामद किया है।
भट्ट ने बताया कि आरोपी कनाडा में रहने वाले लोगों को वहां का सरकार का प्रोपर्टी टैक्स नहीं भरने के चलते रेवन्यु इंटेलीजेंस के अधिकारी बनकर फोन करते थे। नील एंडरसन, जेक स्मिथ, एडम, मैक्स नाम से फोन करके लोगों को टैक्स की राशि नहीं भरने के चलते दंड भरने की बात कहते हुए कोर्ट के बाहर मामले को सुलझाने का कहकर पांच सौ से एक हजार डॉलर ठगते थे। इतनी राशि के आईट्यून कार्ड या फिर गुगल प्ले के वाउचर खरीदवाकर उसका नंबर जानकर उन्हें चपत लगाते थे।
आरोपियों को अहमदाबाद में तीन तरीके से रुपए मिलते थे। एक तो उनके बैंक खाते में सीधे जमा होते, दूसरा हवाला से आते और तीसरा क्रिप्टो करेंंसी के जरिए भी रुपए मिलते होने की बात सामने आई है। अब तक आरोपी इस कॉल सेंटर के जरिए करीब आठ सौ से एक हजार लोगों को दो से ढाई लाख डॉलर की चपत लगा चुके होने की बात सामने आई है।
भट्ट ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी और यहां कॉल सेंटर चलाकर कनाडा के लोगों को ठगने के मामले की जानकारी कनाडा की एजेंसी को भी दी जाएगी, ताकि वहां आरोपियों का कोई व्यक्ति लिप्त हो तो उसकी गिरफ्तारी की जा सके।