10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘कच्चे तेल की दरें घटेंगी तो पेट्रोल-डीजल के दाम भी घटेंगे’

Crude oil, rate, petro-disel, VAT, coronal alet, Gujarat news: - गुजरात में अन्य राज्यों की तुलना में वैट कम

less than 1 minute read
Google source verification
'कच्चे तेल की दरें घटेंगी तो पेट्रोल-डीजल के दाम भी घटेंगे'

'कच्चे तेल की दरें घटेंगी तो पेट्रोल-डीजल के दाम भी घटेंगे'

गांधीनगर. गुजरात समेत देशभर में पेट्रोल-डीजल की दरों में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की बढ़ी दरों को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब देते राज्य सरकार के वित्त मंत्री और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की दरें बढ़ी हैं। इसके चलते ही पेट्रोल-डीजल की दरों में इजाफा हो रहा है। यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की दरें घटेंगी तो पेट्रोल-डीजल की दरें भी घटेंगी।

उन्होंने कहा कि गुजरात में अन्य राज्यों की तुलना में वैट कम हैं। इसके चलते यहां पेट्रोल-डीजल की दरें कम हैं। जनता पर भी बोझ नहीं पड़ा है। कोरोना महामारी में सरकारों की आवक घटी है। देश में चाहे भारत सरकार हो या राज्य सरकार सभी का काफी खर्च हुआ है। हालांकि किसानों की मदद के लिए कृषि उत्पादों को बेहतर दाम दिलाने के लिए सेस लगाया है, जिसमें पेट्रोल -डीजल भी आती है, लेकिन भारत सरकार ने पेट्रोल -डीजल से उत्पाद शुल्क घटाया है। इसके चलते जनता पर बोझ नहीं पड़ा है। भारत में 85 फीसदी कच्चा तेल विदेश से आयात करना पड़ता है।
उन्होंने विश्वास जताया कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें घटेंगी तो पेट्रोल-डीजल के दाम भी घटेंगे।
गौरतलब है कि पिछले दस दिनों से पेट्रोल-डीजल की दरों में लगातार इजाफा हो रहा है। इसके चलते आमजन परेशान हो रहा है। यदि गुरुवार की बात की जाए तो अहमदाबाद में जहां पेट्रोल 87.05 पैसे रहा। वहीं डीजल 86.42 तक पहुंच गया।