21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat News : कांग्रेस नेताओं ने डाकोर मंदिर में किए दर्शन

प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ठाकोर, प्रभारी रघु शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अमित चावड़ा समेत कई नेता पहुंचे

2 min read
Google source verification
Gujarat News : कांग्रेस नेताओं ने डाकोर मंदिर में किए दर्शन

Gujarat News : कांग्रेस नेताओं ने डाकोर मंदिर में किए दर्शन

डाकोर/आणंद. प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने रविवार को खेड़ा जिले के पवित्र यात्रा धाम डाकोर स्थित रणछोडऱाय मंदिर में दर्शन किए। मंदिर में ध्वजा चढ़ाई। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा के जन्मदिन पर कांग्रेस नेताओं ने भगवान का आशीर्वाद लेने के साथ कार्यकर्ताओं से संवाद कर आगामी चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ठाकोर, प्रदेश प्रभारी डॉ रघु शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अमित चावड़ा व भरत सिंह सोलंकी समेत अन्य कई नेता मौजूद रहे।


इस अवसर पर चावड़ा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी। कार्यकर्ता एड़ी चोटी का जोर लगाकर भाजपा के शासन का अंत लाएंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राज में जनता में महंगाई और महिलाओं में असुरक्षा की भावना घर कर गई है। आम जनता भय, भ्रष्टाचार और महंगाई से त्रस्त है। लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन हो रहा है।

108 नए परिवारों के घर हुआ गायत्री महायज्ञ, डालीं आहुतियां
आणंद. खेड़ा जिले की छीपडी गायत्री शक्तिपीठ की ओर से छीपडी ग्रामीण क्षेत्र में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज, हरिद्वार प्रेरित गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ अभियान अंतर्गत एक साथ 108 नए परिवारों के घर गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया।

कई लोगों ने व्यसन मुक्ति का संकल्प किया। गायत्री परिवार के जगदीश पटेल ने बताया कि विद्यारंभ, जन्मदिन आदि संस्कार भी इस दौरान किए गए। लोगों को भारतीय संस्कार, गायत्री मंत्र का जीवन में महत्व आदि के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि छीपडी गायत्री शक्तिपीठ की प्राण-प्रतिष्ठा, स्थापना स्वयं गायत्री परिवार के संस्थापक श्रीराम शर्मा आचार्य ने 21 अप्रेल, 1980 को की थी। इसकी स्थापना शक्ति पीठों की स्थापना की शृंखला के तहत द्वितीय शक्तिपीठ के रूप में हुई है। इसका 42वां वार्षिकोत्सव 8 मई को होगा, जिसमें 11 कुंडीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न होगा। हाल में शक्तिपीठ जीर्णोद्धर का कार्य चल रहा है। यज्ञकार्य का संचालन, व्यवस्था अहमदाबाद, आणंद, खेड़ा जिले से आए परिवार के सदस्यों ने संभाला।