1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धोलेरा हवाई अड्डे के निर्माण को जनवरी से मिलेगी गति

dholera airport, construction, january, smart city dholera, terminal: वर्ष 2024 तक होगा बन कर तैयार

2 min read
Google source verification
धोलेरा हवाई अड्डे के निर्माण को जनवरी से मिलेगी गति

धोलेरा हवाई अड्डे के निर्माण को जनवरी से मिलेगी गति

गांधीनगर. अहमदाबाद से करीब 80 किलोमीटर दूर बस रहे स्मार्ट सिटी धोलेरा में अगले वर्ष जनवरी में हवाई अड्डे के पहले चरण का कार्य प्रारंभ होगा। यह हवाई अड्डा दो वर्ष मतलब कि वर्ष 2024 में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके लिए राजस्थान के जोधपुर की एक कंपनी को प्रथम चरण का निर्माण कार्य भी आवंटित कर दिया गया है। धोलेरा इन्टरनेशनल एयरपोर्ट कंपनी यह एयरपोर्ट बना रही है, जो भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के साथ मिलकर गठित की गई कंपनी है।

यह एयरपोर्ट करीब 1700 एकड में बनेगा, जिसमें नया टर्मिनल और दो बड़े रन-वे बनेंगे। यह एयरपोर्ट धोलेरा से करीब 20 किलोमीटर नवागाम में बन रहा है। इस एयरपोर्ट बनने के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट को भारी एयर ट्रैफिक से निजात मिलेगी। अहमदाबाद से धोलेरा के बीच 109 किलोमीटर का एक्सप्रेसवे भी बनाया जा रहा है। एयरपोर्ट को इस एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा। इस ग्रीनफिल्ड एयरपोर्ट में दो रन वे- बनाए जा रहे हैं, जो 3200 मीटर और 4000 मीटर के बनेंगे। एयरपोर्ट की क्षमता क्षमता प्रति वर्ष करीब 15 लाख यात्रियों की होगी।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रन वे, टैक्सीवे, एप्रोन, रोड नेटवर्क समेत सिविल कार्य के लिए निविदा आमंत्रित की थी, जिसकी अनुमति लागत करीब 986.91 रोड़ रुपए थी। करीब 17 कम्पनियों ने इस कार्य के लिए निविदा की थी, जो जोधपुर की एक कंपनी की आवंटित की गई। यह प्रथम चरण का निर्माण कार्य वर्ष 2025 तक पूर्ण होने की संभावना है। बाद में एयरपोर्ट के दूसरे चरण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा, जिसकी क्षमता वार्षिक 50 लाख (5 मिलियन) यात्रियों की होगी।

यह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारा परियोजना (डीएमआईसी) के तहत धोलेरा में बनाया जा रहा है। धोलेरा विशेष निवेश क्षेत्र (डीएसआईआर) के उत्तर में स्थित प्रस्तावित हवाईअड्डे से न केवल डीएसआईआर और उसके आसपास के क्षेत्रों की जरूरतें पूरी होंगी बल्कि अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक भी घटेगा। गुजरात सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए 1,427 हैक्टेयर जमीन आबंटित की है। 75 हेक्टेयर सरकारी जमीन कमर्शियल डवलपमेन्ट के लिए दी गई है।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा धोलेरा में नियोजित मल्टीमॉडल संचार लिंक अहम हैं क्योंकि स्मार्ट सिटी देश के अन्य औद्योगिक शहरों के लिए प्रकाश की किरण है। अगले जनवरी में हवाई अड्डे का पहला चरण शुरू शुरू होगा, जो दिसंबर 2024 तक 3200 मीटर रनवे का निर्माण पूरा करने को योजना है। आगामी हवाई अड्डा यात्रियों की दक्षता और सुविधा बढऩे के लिए विश्व स्तरीय सेवाएं प्रदान करेगा।

Story Loader