विश्व में मधुमेह के कारण हर मिनट काटे जाते हैं तीन पैर
अहमदाबाद. विश्व में मधुमेह के कारण हर एक मिनट में तीन मरीजों के पैर काटने पड़ रहे हैं। ऐसी स्थिति से बचने के लिए लोगों को चेहरे की तरह ही पैरों का ध्यान रखना होगा।
बठिंडा में हाल ही में आयोजितऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस कैंपस में इंडियन सोसायटी ऑफ वुड मैनेजमेंट के वार्षिक अधिवेशन में पहुंचे अहमदाबाद के जाने माने सर्जन एवं ऑल इंडियन सोसायटी ऑफ वुड मैनेजमेंट के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजेश शाह ने यह कहा। उनके अनुसार मधुमेह के कारण शरीर के अलावा विशेष तौर पर पैरों में भी भारी नुकसान होता है। कभी-कभी मरीज को पैरों को काटना भी पड़ सकता है। इसका सबसे अच्छा उपाय पैरों की चेहरे की तरह देख रेख करनी चाहिए। जिस तरह से चेहरे को बार-बार धोते हैं और सफाई है या नहीं उसे देखने के लिए चेहरे को देखा जाता है। ठीक इसी तरह की देखभाल पैरों की भी होनी चाहिए। उनका दावा है कि इस तरह से यदि पैरों की देखभाल रखी जाए तो मधुमेह के कारण काटे जाने वाले पैरों के मामले निश्चित रूप से कम होंगे। मधुमेह के बीच पैरों को अच्छी तरह से धोने की सलाह देते हुए कहा कि इससे संक्रमण में कमी आएगी और पैर कटने की नौबत से बचा जा सकता है।
अधिवेशन में बठिंडा एम्स के निदेशक डॉ. डी.के. सिंह समेत अनेक चिकित्सक मौजूद रहे।