
गांधीधाम. उत्तर भारतीय कच्छ सेवा समाज गांधीधाम के प्रतिनिधिमंडल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से गांधीधाम-भागलपुर के बीच दो साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की मांग की।
गांधीधाम मनपा की कारोबारी समिति के अध्यक्ष ए के सिंह ने बताया कि कच्छ के सांसद विनोद चावड़ा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में रेल मंत्री वैष्णव से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बंद की गई गांधीधाम-भागलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष ट्रेन को पुन: चालू करने की मांग की। साथ ही गांधीधाम-भागलपुर के बीच एक और साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन आरंभ करने की मांग की।
इनके अलावा अहमदाबाद-दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार कर इसे गांधीधाम-दरभंगा तक चलाने की भी मांग की।इससे पहले, विधायक मालती महेश्वरी से और सांसद चावड़ा से भुज में मुलाकात कर बंद की गई गांधीधाम-भागलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष ट्रेन के बारे में चर्चा की गई।
इसके बाद सांसद ने प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली बुलाया और रेल मंत्री से मुलाकात कराई। इस दौरान सांसद चावड़ा ने भी प्रतिनिधिमंडल की मांग को रेल मंत्री के समक्ष रखा। समाज की कार्यकारिणी के सदस्य अनिल श्रीवास्तव ने भी मांगों के बारे में रेल मंत्री को समझाया।
ए के सिंह के अनुसार, रेल मंत्री ने बंद की गई गांधीधाम-भागलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष ट्रेन को सप्ताह में दो दिन चलाने की कार्रवाई करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही एक नई ट्रेन की रूपरेखा तैयार करने के भी निर्देश दिया।
मुलाकात के दौरान की गई मांग पर रेल मंत्री ने अहमदाबाद-दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार कर इसे गांधीधाम-दरभंगा तक चलाने का भी आश्वासन दिया। मुलाकात में ए के सिंह, समाज के सचिव जटा शंकर शाही के अलावा सुरेंद्र राय, अशोक तिवारी, विद्यार्थी पासवान, शरीफ भाई आदि शामिल थे। इस अवसर पर रेल मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर शॉल ओढ़ाया गया।
Published on:
12 Feb 2026 10:19 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
