
भैरवी कोशिया को डॉ. कलाम स्मृति एक्सेलेंस अवार्ड
अहमदाबाद. नई दिल्ली में हाल ही में आयोजित डॉ. कलाम स्मृति एक्सीलेंस अवार्ड समारोह में गुजरात की भैरवी हेमन्त कोशिया को सम्मानित किया गया। कला, संस्कृति तथा मीडिया केटेगिरी में उन्हें यह सम्मान दिया गया।
देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की याद में डॉ. कलाम स्मृति एक्सेलेंस अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें देशभर से 25 प्रतिभाओं को इस प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसमें गुजरात से भैरवी हेमन्त कोशिया को अवार्ड दिया गया। कला, संस्कृति एवं मीडिया क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए भैरवी को यह सम्मान मिला। उनके चार दशक के नृत्य कला, तीन दशक के टेलीवीजन, फीचर फिल्म क्षेत्र में योगदान को ध्यान में रखा गया। वे पिछले चार दशक से नृति स्कूल ऑफ क्लासिकल डान्सेज एवं परफॉर्मिंग आट्र्स के माध्यम से बच्चों को भरत नट्यम, कुचीपु तथा अन्य लोकनृत्य सिखाती हैं। इसके अलावा उन्होंने देश विदेश में भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
भारत सरकार के सूचना एवं तकनीक मंत्रालय तथा फेस ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित अवार्ड समारोह में फेस ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. मुस्ताक अंसारी समेत कई अग्रणी मौजूद रहे।
Published on:
05 Nov 2020 10:46 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
