7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat: स्थानीय निकाय चुनाव के चलते अब 5 और 9 मई को होगी डीडीसेट

-एसीपीसी ने मतदान तिथि, परीक्षा तिथि एक होने के चलते प्रवेश परीक्षा की तिथि में किया बदलाव, अब इंजीनियरिंग और फार्मेसी की परीक्षा अलग-अलग दिन

2 min read
Google source verification
ACPC

एसीपीसी।

Ahmedabad. गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव की घोषणा हो गई है। 26 अप्रेल को राज्यभर में स्थानीय निकाय चुनाव के तहत महानगर पालिका, नगर पालिका, जिला पंचायत और तहसील पंचायतों की सीटों के लिए मतदान होगा। इसी दिन डिप्लोमा से डि़ग्री इंजीनियरिंग (डीटूडी इंजीनियरिंग) और डिप्लोमा से डिग्री फार्मेसी (डीटूडी फार्मेसी) कोर्स में प्रवेश के लिए डिप्लोमा टू डिग्री कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (डीडीसेट) परीक्षा होगी। गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के तहत 26 अप्रेल को मतदान और 28 अप्रेल को मतगणना की घोषणा की गई है। उसे देखते हुए डीडीसेट की तिथि में बदलाव किया है। अब यह पांच और नौ मई को होगी।

व्यावसायिक पाठ्यक्रम प्रवेश समिति (एसीपीसी) ने डीडीसेट की परीक्षा को अब एक दिन न लेकर दो दिन लेने की घोषणा की है। जिसके तहत पांच मई को डिप्लोमा इंजीनियरिंग प्रमाण-पत्र धारकों की डिग्री इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश के लिए डिप्लोमा टू डिग्री कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (डीडीसेट) ली जाएगी। छह मई को आंसर की घोषित होगी और उसमें कोई आपत्ति हो तो उसे 11 मई तक ध्यानार्थ लिया जाएगा। उसके बाद 20 मई को फाइनल आंसर की घोषित की जाएगी। इस वर्ष डीटूडी इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए 21707 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। समिति सूत्रों के तहत जिन स्थलों पर यह प्रवेश परीक्षा ली जानी है और जिन कर्मचारियों की ओर से ली जानी है, उसमें से कई में मतदान और मतगणना के केन्द्र हैं। कई कर्मचारियों की भी चुनाव में ड्यूटी लगी है।

9 मई को फार्मेसी की डीडीसेट, 339 विद्यार्थी

डिप्लोमा फार्मेसी धारक विद्यार्थियों की डिग्री फार्मेसी कोर्स में प्रवेश के लिए डीडीसेट अब 9 मई को ली जाएगी। इस वर्ष डीटूडी फार्मेसी के लिए 339 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। 10 मई को फार्मेसी डीडीसेट की आंसर की घोषित की जाएगी। उसके बाद 15 मई तक आपत्तियां ध्यानार्थ ली जाएंगी। फिर 20 मई को फाइनल आंसर की घोषित की जाएगी।