23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

द्वारका जिला पंचायत की सत्ता फिर ढगमगाई!

द्वारका जिला पंचायत के कांग्रेस के प्रभारी अध्यक्ष भाजपा में जुड़े, अब भाजपा के ११ व कांग्रेस के ९ सदस्य, अब फिर होगा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव

2 min read
Google source verification
Dwarka district panchayat

Dwarka district panchayat

जामनगर. देवभूमि द्वारका जिला पंचायत की सत्ता फिर ढगमगाई है। पंचायत की अध्यक्ष रेखाबेन गोरिया का सदस्य पद रद्द होने के कारण प्रभारी अध्यक्ष पद पर सेवारत पी. एस. जाडेजा पाला बदलकर भाजपा में जुड़ गए। ऐसे में अब पुन: अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। फिलहाल जिला पंचायत में निर्दलियों के समर्थन के साथ भाजपा के ११ व कांग्रेस के नौ सदस्य हैं, ऐसे में भाजपा की सत्ता आने की संभावना है।
वर्ष २०१३ में जिला पंचायत जामनगर में थी और भाजपा की सत्ता थी। इसके बाद देवभूमि द्वारका जिला अलग बना तो चार सदस्यों के साथ प्रथम जिला पंचायत बनी थी, जिसमें भाजपा का बहुमत होने से चंद्रसिंह माणेक अध्यक्ष व हीराबेन नकुम उपाध्यक्ष बनीं थी। इसके बाद नए सिरे से चुनाव हुए, जिसमें कांग्रेस व भाजपा के ११-११ सदस्य होने से टाई हुआ और कांग्रेस सदस्य मीतनबेन गोरिया अध्यक्ष व भाजपा सदस्य गीताबेन वाढेर उपाध्यक्ष बनीं थीं। इसके बाद पुन: चुनाव हुए और कांग्रेस को ११ व भाजपा को ९ और दो सीटें निर्दलियों को मिली थी। ऐसे में निर्दलीय सदस्यों ने भाजपा को समर्थन घोषित किया तो दोनों के सदस्यों की संख्या ११-११ हो गई थी, लेकिन भाजपा सदस्य रेखाबेन कांग्रेस में जुड़ गई और कांग्रेस की सत्ता बनी, जिसमें रेखाबेन अध्यक्ष व पी. एस. जाडेजा को उपाध्यक्ष बनाया था।
इसके बाद, भाजपा के विपक्षी नेता मयूरभाई गढ़वी ने शिकायत की, जिससे रेखाबेन का सदस्य पद रद्द हो गया और कांग्रेस के पी. एस. जाडेजा को प्रभारी अध्यक्ष बनाया गया। इस बीच, मंगलवार को जाडेजा भाजपा में जुड़ गए। अब नए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव होगा।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस सदस्य रेखाबेन गोरिया व लीनाबेन कणजारिया का सदस्य पद रद्द हो गया, जो मामला अदालत में चल रहा है। ऐसे में बाकी २० सदस्यों में से कांग्रेस के जाडेजा व जेतुनबेन सोनगरा भाजपा में जुडऩे से भाजपा के सदस्यों की संख्या अब ११ हो गई है, जबकि कांग्रेस के सदस्य नौ रह गए हैं।