6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एसआईटी को आर्थिक अपराध शाखा में किया जा सकता है स्थानांतरित

कपड़ा कारोबारियों को होगा फायदा, सारंगपुर के बैठक में हुआ मंथन

less than 1 minute read
Google source verification
एसआईटी को आर्थिक अपराध शाखा में किया जा सकता है स्थानांतरित

एसआईटी को आर्थिक अपराध शाखा में किया जा सकता है स्थानांतरित

अहमदाबाद. शहर के सारंगपुर स्थित मस्कती कापड मार्केट महाजन में शहर पुलिस आयुक्त जी.एस. मलिक की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें कपड़ा कारोबारियों से होनेवाली धोखाधड़ी के मामलों को लेकर स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) के कामकाज एवं प्राथमिकी के शीघ्र निवारण समेत मुद्दों को लेकर चर्चा की गई।

इस बैठक के दौरान पुलिस आयुक्त मलिक ने कहा कि एसआईटी के गठन से व्यवसायी खुश हैं। अब एसआईटी को आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) में स्थानांतरित किया जाएगा। ऐसा होने से आरोपियों को क्राइम ब्रांच में आना होगा। इस कार्यालय में आर्थिक अपराध शाखा के निरीक्षक की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसा होने से शिकायतकर्ता सीधे ही एसआईटी पहुंच सकेंगे और पुलिस कार्रवाई करेगी। उन्होंने कपड़ा व्यवसायियों की शिकायतें सुनने के बाद उन्हें कार्रवाई का विश्वास दिलाया।तीन वर्षों में एसआईटी को मिली 2900 शिकायतें

सेक्टर -2 के संयुक्त पुलिस आयुक्त बृजेश कुमार झा के मुताबिक पिछले तीन वर्षोें में एसआईटी को 2900 शिकायतें मिली हैं, जिसमें सिर्फ 319 ही शिकायतें लंबित हैं। कानून के मुताबिक शिकायतकर्ताओं की मदद की जा रही है। मस्कती कापड मार्केट महाजन के अध्यक्ष गौरांग भगत ने एसआईटी के सहयोग को खुशी जताई। उन्होंने गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी, पुलिस आयुक्त मलिक और पुलिस टीम की सराहना की।

इस बैठक में पुलिस उपायुक्त रविमोहन सैनी, के. ब्रांच के सहायक पुलिस आयुक्त मिलाप पटेल, कागड़ापीठ के थाना निरीक्षक हरदेवसिंह झाला, महाजन के सचिव नरेश शर्मा, न्यू क्लॉथ मार्केट, लवाद कमेटी और पांचकुआ मार्केट के पदाधिकारी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इस एसआईटी का मौजूदा समय में सारंगपुर स्थित न्यू क्लॉथ मार्केट में कार्यालय है।