1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंचमहाल जिले में विजेता प्रत्याशियों में दिखा उत्साह

ग्राम पंचायत चुनाव गोधरा. पंचमहाल जिले की 249 ग्राम पंचायतों के सामान्य एवं उपचुनाव की मतगणना बुधवार को विभिन्न तहसील मुख्यालयों पर हुई। जिले में कुल 80 प्रतिशत से भी अधिक मतदान दर्ज किया गया जो जिले के चुनावी इतिहास में उल्लेखनीय माना जा रहा है।जिले की सात तहसीलों – गोधरा, हालोल, कालोल, शहेरा, मोरवा […]

less than 1 minute read
Google source verification

पंचमहाल जिले के लाकोड ना मुवाडा में सरपंच बनीं कपिला दशरथ मकवाणा काफी उत्साहित दिखीं।

ग्राम पंचायत चुनाव

गोधरा. पंचमहाल जिले की 249 ग्राम पंचायतों के सामान्य एवं उपचुनाव की मतगणना बुधवार को विभिन्न तहसील मुख्यालयों पर हुई। जिले में कुल 80 प्रतिशत से भी अधिक मतदान दर्ज किया गया जो जिले के चुनावी इतिहास में उल्लेखनीय माना जा रहा है।
जिले की सात तहसीलों - गोधरा, हालोल, कालोल, शहेरा, मोरवा (हडफ), घोघंबा और जांबुघोड़ा में मतगणना केंद्रों पर मतगणना हुई। 136 ग्राम पंचायतों में सामान्य चुनाव और 113 ग्राम पंचायतों में उपचुनाव कराए गए थे।
सभी मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। मानसून के मौसम में बौछारों के बीच भी लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं देखी गई। अतिरिक्त कुछ पंचायतों में युवा उम्मीदवारों को नेतृत्व मिला। गोधरा तालुका के गदुकपुर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में पंचायतों की मतगणना करवाई गई। जिले के लाकोड ना मुवाडा में सरपंच बनीं कपिला दशरथ मकवाणा काफी उत्साहित दिखीं। विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों ने बारिश के बीच डीजे के साथ विजय जुलूस निकालकर उत्सव मनाया।

Story Loader