अहमदाबाद

Gujarat: गुजरात के चुनावी समर में कूदे पूर्व आईपीएस डीजी वंजारा, नई पार्टी का ऐलान

Ex IPS DG Vanzara, Launches, Political Party, Gujarat Election

2 min read
Gujarat: गुजरात के चुनावी समर में कूदे पूर्व आईपीएस डीजी वंजारा, नई पार्टी का ऐलान

Ex IPS DG Vanzara Launches Political Party Ahead Of Gujarat Election

गुजरात के पूर्व आईपीएस अधिकारी डीजी वंजारा ने मंगलवार को अपने नए राजनीतिक दल-प्रजा विजय पक्ष- का ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा और कांग्रेस दोनों को निशाने पर लेते हुए राज्य की सभी 182 सीटों पर चुनाव लडऩे की घोषणा भी की।
पूर्व विवादित पुलिस अफसर वंजारा ने अपनी पार्टी की लॉन्चिंग के दौरान कहा कि 1960 में गुजरात जब अस्तित्व में आया तो उसके बाद कई सालों तक यहां कांग्रेस का शासन रहा, अब 27 साल से एक ही पार्टी शासन में है। यह जो प्रथा चली है उसकी वजह से बहुत सारे दुष्प्रभाव पैदा होते हैं। काफी लंबे समय तक सत्ता में अगर एक ही पार्टी रहती है, तो सत्ता भ्रष्ट कर देती है। पहले यह परिस्थिति कांग्रेस के समय में पैदा हुई थी और अब यह परिस्थिति बीजेपी के लिए लागू हो रही है। इसलिए समय की मांग को समझते हुए प्रजा विजय पक्ष गुजरात राज्य की सभी 182 सीटों पर चुनाव लड़ेगा।
वंजारा ने अपने समर्थकों की मौजूदगी में मीडिया से बात करते हुए कहा कि जैसे विदेशों में है उसी तरह से राज्य में दो ही राजनीतिक दल हैं जो बारी-बारी सत्ता का सुख भोग रहे हैं। एक दल एक या 2 बार 5 साल तक सत्ता में रहे और उसके बाद सत्ता का परिवर्तन हर हाल में हो जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता तो कई बुराइयां पैदा होती है जो अभी गुजरात में है। फिलहाल राज्य में भ्रष्टाचार व भय का माहौल है। इसीलिए हम प्रजा विजय पक्ष गुजरात में लेकर आए हैं।

हिंदूवादी का स्थान हिंदूवादी ही ले सकता है

गुजरात में कभी एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से मशहूर रहे बहुचर्चित पूर्व पुलिस अधिकारी वंजारा ने यह भी कहा कि पिछले 27 साल से गुजरात में भाजपा का शासन है। अब लोगों की मानसिकता देखते हुए सत्ता में मौजूद हिंदुत्ववादी पक्ष के सामने दूसरे हिंदुत्ववादी पक्ष को स्थान देना चाहती है क्योंकि हिंदूवादी पक्ष का स्थान दूसरा हिंदूवादी पक्ष ही ले सकता है। हमारी पार्टी प्रजा विजय पक्ष और भाजपा में एक फर्क यह है कि भाजपा हिंदुत्ववादी पक्ष होने के बावजूद सत्ता के इर्द-गिर्द रहने में मानती है जबकि प्रजा विजय पक्ष राज्य सत्ता के साथ धर्म सत्ता में मानती है। उन्होंने यह भी कहा कि गुजरात में हिंदुत्ववादी पक्ष की ही सरकार बन सकती है। यहां कोई गैर हिंदुत्ववादी दल सत्ता नहीं प्राप्त कर सकती। इसलिए गुजरात में कांग्रेस या आम आदमी पार्टी या अन्य किसी पार्टी का कोई स्थान नहीं है।

टिकट लेने कतार में खड़ा रहने वाला नहीं

यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा के टिकट नहीं दिए जाने पर उन्होंने यह नई पार्टी बनाई, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वे टिकट लेने की कतार में खड़े रहने वालों में से नहीं हैं। वे तो टिकट देने वालों में हैं। टिकट उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है।

Published on:
08 Nov 2022 10:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर