अहमदाबाद

बाइक के साथ नहर में गिरा परिवार, पत्नी को बचाया, पति की मौत, दो बच्चे लापता

Family fell into canal, husband dead, wife rescued, 2 child missing -गांधीनगर जिले की दहेगाम तहसील के रायपुर गांव की घटना-दहेगाम नपा फायरब्रिगेड, एनडीआरएफ, लोकल गोताखोरों की भी ली मदद

2 min read
बाइक के साथ नहर में गिरा परिवार, पत्नी को बचाया, पति की मौत, दो बच्चे लापता

Ahmedabad. जिले की दहेगाम तहसील के रायपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह एक परिवार के चार सदस्य बाइक के साथ यहां से गुजर रही नर्मदा नहर में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दहेगाम नगर पालिका की फायरब्रिगेड की टीम, डभोडा पुलिस ने स्थानीय लोग व गोताखोरों की मदद से नहर में डूब रही महिला को बचा लिया, जबकि पति की मौत हो गई। उसके शव को बाहर निकाला गया। परिवार के दो बच्चे अभी भी लापता हैं। उन्हें ढूंढने के लिए एनडीआरएफ टीम की भी मदद ली है।दहेगाम नगर पालिका के दमकल अधिकारी सूर्यदेव सिंह राठौड़ ने बताया कि शुक्रवार सुबह 8.48 बजे उन्हें खबर मिली कि एक परिवार दहेगाम के रायपुर गांव से गुजर रही नर्मदा नहर में बाइक के साथ गिर गया है। सूचना मिलते ही वे अपनी टीम के साथ यहां पहुंचे। उन्होंने यहां से ममता ठाकोर नाम की महिला को स्थानयी लोगों की मदद से बचा लिया। बाइक को भी बाहर निकाल लिया। दोपहर करीब एक बजे नहर से युवक किरण ठाकोर (25) के शव को बाहर निकाला। हालांकि परिवार के दो बच्चे अभी नहीं मिले हैं।

डभोडा थाने के पुलिस उपनिरीक्षक एम एस राणा ने बताया कि यह परिवार दहेगाम के वासणा चौधरी गांव का रहने वाला है। देर रात तक दोनों ही बच्चों के लिए तलाशी अभियान चलाया गया। इसमें एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोरों की भी मदद ली गई, लेकिन दो बच्चों का पता नहीं चल पाया है। बच्चों मेंकार्तिक (8) और जिग्नेश (5) शामिल हैं।

देर रात पति-पत्नी में हुआ था झगड़ा

राणा ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि किरण कडि़या (निर्माण क्षेत्र में मजदूरी) का काम करता है। उसका गुरुवार की रात को पत्नी ममता के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। शुक्रवार सुबह वह जब नौकरी जाने लगा तो उसकी पत्नी को सही नहीं लगा और वह भी उसके साथ दोनों बच्चों को लेकर बाइक पर बैठकर नौकरी पर चल दी। वासणा चौधरी गांव से बच्चों पत्नी को बाइक पर बिठाकर निकले किरण ने रायपुर गांव के पास नर्मदा नहर में परिवार के साथ बाइक कुदा दी। महिला पीछे बैठी थी जिससे गिर गई और डूबने लगी। वहां मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। किरण का शव मिला है। दो बच्चों की तलाश जारी है।

सुबह फिर से शुरू करेंगे तलाशी अभियान

फायर अधिकारी राठौड़ ने बताया कि शाम हो जाने के चलते तलाशी अभियान बंद करना पड़ा। शनिवार सुबह फिर से इन दोनों ही बच्चों की तलाशी के लिए अभियान छेड़ा जाएगा।

Published on:
24 Mar 2023 10:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर