18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat budget: एशियाई विकास बैंक की मदद से गिफ्ट सिटी में बनेगा फिन टेक हब

Fin tech hub, GIFT City, Asian Development Bank, Gujarat budget

less than 1 minute read
Google source verification
Gujarat budget: एशियाई विकास बैंक की मदद से गिफ्ट सिटी में बनेगा फिन टेक हब

Gujarat budget: एशियाई विकास बैंक की मदद से गिफ्ट सिटी में बनेगा फिन टेक हब

Fin tech hub to be built in GIFT City with the help of ADB

गुजरात के बजट में भारत की पहली गुजरात फाइनेंसियल फाइनेंस टेक (गिफ्ट) सिटी विकास के लिए 76 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

वित्त मंत्री ने घोषणा की कि गिफ्ट सिटी में एक विशिष्ट प्रकार का फिनटेक हब स्थापित होगा। इसे एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की मदद से स्थापित किया जाएगा।इस हब का उद्देश्य भारत में फिनटेक शिक्षा एवं शोध की गुणवत्ता में सुधार करना है। फिनटेक स्टार्टअप तथा इंक्यूबेशन को प्रोत्साहित किया जाएगा। टेक्नोलॉजी में साक्ष्य आधारित शोध, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शोधकर्ताओं को प्रोत्साहित करना है। गिफ्ट सिटी भारत का प्रथम एवं एकमात्र ऐसा अंतरराष्ट्रीय वित्त सेवाओं का केन्द्र है। यहां भारत और विदेश की नामी बैंक, इंस्युरेंस एवं रिइंस्युरेंस कंपनी हैं और दो अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज भी हैं।

गिफ्ट सिटी तक रिवरफ्रंट बनाना अहम कदम: तपन रे

गिफ्ट सिटी के प्रबंध निदेशक और समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तपन रे ने कहा कि यह बजट गिफ्ट सिटी के विकास के लिए गुजरात सरकार के निरंतर प्रयास और प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करता है। आधुनिक फिनटेक हब का विकास गिफ्ट सिटी को दुनिया के अग्रणी फाइनांस और टेक्नोलॉजी केन्द्र बनाने की प्रक्रिया को और गतिशील देगा। बजट में गिफ्ट सिटी को ऑफर करनेवाले इको सिस्टम को मजबूत करने पर जोर दिया गया है। वहीं गिफ्ट सिटी के निकट रिवरफ्रंट को विकसित करना प्रस्ताव अहम कदम है।

गिफ्ट सिटी के समीप बनेगा रिवरफ्रंट

गिफ्ट सिटी के समीप रिवरफ्रंट बनाने की घोषणा भी की गई है। इसके लिए 150 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।