
Gujarat news: विदेशी सैलानियों की पहली पसंद बना गुजरात
गांधीनगर. भारत आने वाले विदेशी सैलानियों के लिए गुजरात पहली पसंद बन चुका है। वर्ष 2022 में 1.78 मिलियन विदेशी सैलानी गुजरात आए थे। यह तथ्य इंडिया टूरिज्म स्टेटिस्टिक्स-2023 की रिपोर्ट में सामने आए हैं। अतिथ्यम पोर्टल विकसित करने वाला गुजरात देश का पहला राज्य बना है।
केन्द्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय की ओर से जारी इंडिया टूरिज्म स्टेटिस्टिक्स -2023 रिपोर्ट के मुताबिक विदेशी सैलानियों की दृष्टि से गुजरात भारत में प्रथम और स्थानीय सैलानियों की संख्या में पांचवां स्थान पर है। रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2022 में 8.59 मिलियन विदेशी सैलानी भारत आए थे, जिसमें 1.78 मिलियन सैलानी गुजरात देखने आए। इसका मतलब यह हुआ कि विदेशी सैलानियों की संख्या में गुजरात का हिस्सा देश में 20.70 फीसदी से ज्यादा हो गया है।इसी तरीके से वर्ष 2022 में 173.01 मिलियन स्थानीय सैलानियों ने देश के विभिन्न राज्यों की सैर की, जिसमें 135.81 मिलियन सैलानियों ने गुजरात की सैर की अर्थात स्थानीय सैलानियों की संख्या में गुजरात का हिस्सा 7.85 फीसदी के साथ देश में पांचवें स्थान पर रहा।
गुजरात के पर्यटन विभाग के मुताबिक गुजरात में पर्यटन क्षेत्र में पिछले वर्षों की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पर्यटन को एक मिशन मोड के तौर पर लेने का अनुरोध किया है। इसके मद्देनजर ही मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के नेतृत्व में पर्यटन क्षेत्र में विभिन्न पहले और पर्यटन क्षेत्र के सर्वांगी विकास के चलते गुजरात सैलानियों को आकर्षित करने में सफल रहा है।पर्यटन निगम की ओर से तकनीक का अधिकतम उपयोग किया जा रहा है। गुजरात आने वाले सैलानियों के लिए अनेक डिजिटल प्लेटफार्म विकसित किए गए हैं। इसके मद्देनजर ही पर्यटन की ओर से अतिथ्यम पोर्टल विकसित किया गया है। ऐसा प्लेटफार्म विकसित करने वाला गुजरात देश का पहला राज्य बन है। यह पोर्टल गुजरात आने वाले सैलानियों की संख्या को ट्रेक करने के लिए रियल टाइम डेशबोर्ड है। राज्य में सैलानियों की संख्या पर नजर रखने के लिए यह एक महत्वपूर्ण प्लेटफार्म है।
प्रमुख मंदिरों का किया जा रहा है विकासआध्यात्मिक क्षेत्र में यात्राधाम के लिए द्वारकाधीश मंदिर, अम्बाजी मंदिर, सोमनाथ मंदिर, पालीताणा जैन मंदिरों जैसे कई विभिन्न धार्मिक स्थलों को विकसित किया गया है। पर्यटन विभाग ने मार्केटिंग अभियान, ट्रैवल एक्सपोज और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में सहभागिता से गुजरात के पर्यटन स्थलों को ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहन दिया है। इन्फ्रास्ट्रक्टर डवलपमेन्ट सेक्टर में पर्यटन इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने पर जोर दिया और होटल व परिवहन सुविधा को सैलानियों के लिए बेहतर और आरामदायक बनाया है।
इसके अलावा हेरिटेज क्षेत्र में समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक स्थल और परंपरागत त्योहार सैलानियों को आकर्षित करते हैं। चांपानेर-पावागढ़ डवलपमेन्ट, राणी की वाव, सूर्य मंदिर, मोढेरा और ऐतिहासिक शहर अहमदाबाद का भी विकास किया गया है। इसके चलते गुजरात में सैलानियों की संख्या बढ़ी है।
Published on:
04 Aug 2023 09:15 pm
